केशव मौर्य ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, सपाई पहले ‘जय श्रीराम’ से घबराते थे, अब ‘राधे-राधे’ सुनकर भी बेचैन हैं। अयोध्या में ‘जय श्रीराम’ गूंजता है तो ब्रज में लोग ‘राधे-राधे’ कहकर एक-दूसरे का हाल पूछते हैं। सपा बहादुर को ये साफ़ करना चाहिए कि अब प्रदेश की जनता को उनसे पूछकर अपने आराध्य का नाम लेना पड़ेगा क्या?
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के करीबी आते ही प्रदेश का सियासी तापमान बढ़ने लगा है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि, तुष्टिकरण में डूबी सपा कान खोलकर सुन ले, ‘जय श्रीराम’ भी गूंजेगा और ‘राधे-राधे’ भी।
केशव मौर्य ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, सपाई पहले ‘जय श्रीराम’ से घबराते थे, अब ‘राधे-राधे’ सुनकर भी बेचैन हैं। अयोध्या में ‘जय श्रीराम’ गूंजता है तो ब्रज में लोग ‘राधे-राधे’ कहकर एक-दूसरे का हाल पूछते हैं। सपा बहादुर को ये साफ़ करना चाहिए कि अब प्रदेश की जनता को उनसे पूछकर अपने आराध्य का नाम लेना पड़ेगा क्या?
सपाई पहले ‘जय श्रीराम’ से घबराते थे, अब ‘राधे-राधे’ सुनकर भी बेचैन हैं!
अयोध्या में ‘जय श्रीराम’ गूंजता है तो ब्रज में लोग ‘राधे-राधे’ कहकर एक-दूसरे का हाल पूछते हैं। सपा बहादुर को ये साफ़ करना चाहिए कि अब प्रदेश की जनता को उनसे पूछकर अपने आराध्य का नाम लेना पड़ेगा क्या?
तुष्टिकरण में डूबी सपा कान खोलकर सुन ले, ‘जय श्रीराम’ भी गूंजेगा और ‘राधे-राधे’ भी। 2027 में सत्ता में लौटने का सपाइयों का ‘सपना’ फिर टूटेगा और उत्तर प्रदेश में फिर एक बार ‘कमल’ खिलेगा!
पढ़ें :- यूपी के सभी 75 जिलों में आज शाम होगी ब्लैकआउट मॉक ड्रिल, बजेगा सायरन और बिजली होगी गुल
— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) November 22, 2026
उन्होंने आगे लिखा, तुष्टिकरण में डूबी सपा कान खोलकर सुन ले, ‘जय श्रीराम’ भी गूंजेगा और ‘राधे-राधे’ भी। 2027 में सत्ता में लौटने का सपाइयों का ‘सपना’ फिर टूटेगा और उत्तर प्रदेश में फिर एक बार ‘कमल’ खिलेगा।
बता दें कि, बीते दिनों अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा था कि, भाजपा सरकार की प्रदेश से विदाई होने जा रही है। उन्होंने कहा था कि, हमारे क्षेत्र में विदाई के समय राधे राधे कहने की परंपरा है इसलिए इस बार की विदाई भी राधे राधे वाली ही होने जा रही है। अखिलेश यादव ने मथुरा में हुए एक कार्यक्रम का जिक्र करते हुए कहा कि वहां बीजेपी वाले नारा लगा रहे थे, लेकिन जनता अब समझ चुकी है।