IND vs NZ : वेलिंग्टन टेस्ट के चौथे दिन का खेल खत्म हो चुका है और यह मैच अब पूरी तरह भारत के मुट्ठी में नजर आ रहा है। सीरीज के पहले मैच के चौथे दिन भारत ने ऋषभ पंत की शतकीय पारी और पुच्छले बल्लेबाजों के अहम योगदान के चलते 720 रनों का विशाल स्कोर खड़ा करने में सफल रहा। टीम ने 352 रनों की बढ़त हासिल की और 720/9 के स्कोर पर पारी घोषित कर दी। जिसके जवाब में न्यूजीलैंड ने 2 विकेट के नुकसान पर 119 रन बना लिए हैं। लेकिन, मेजबान अभी भी 233 रनों से पीछे हैं।

पहले टेस्ट के चौथे दिन भारत ने 327/3 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। इस दौरान भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 128 रनों की शानदार पारी खेली। अंशुल कंबोज ने नाइटवॉचमैन के तौर पर बहुत अच्छा काम किया उन्होंने 38 रनों का योगदान दिया, जबकि ध्रुव जुरेल ने पारी को काफी आगे तक खींचा, जुरेल ने 78 रनों की पारी खेली। जिससे भारत की बढ़त 350 के पार पहुँच गई। मैच की तीसरी पारी में भारत के पास 352 रनों की बढ़त थी और बुमराह ने शानदार शुरुआत दिलाई; उन्होंने इस पारी की दूसरी ही गेंद पर लैथम को आउट कर दिया।
निकोल्स ने सकारात्मक शुरुआत की, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने उन्हें बांधे रखा। कॉनवे ने शुरुआत में समय लिया, लेकिन एक बार सेट हो जाने के बाद वे काफी अच्छी लय में दिखे। प्रसिद्ध गेंदबाजी करने आए और निकोल्स को आउट किया; इसमें शॉर्ट लेग पर जुरेल के शानदार डाइविंग कैच का बड़ा योगदान रहा। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने 45 ओवर खेलकर दो विकेट के नुकसान पर 119 रन बना लिये हैं। कॉनवे 59 और रचिन 27 रन बनाकर नाबाद हैं। पांचवें दिन भारत को जीत के लिये 8 विकेट चाहिए होंगे। जबकि न्यूजीलैंड को पारी की से बचने के लिये 233 रन बनाना है और मैच ड्रॉ करवाने के लिये पूरे दिन क्रिज पर टिके रहना होगा।
बता दें कि टेस्ट मैच बचाने के लिए न्यूज़ीलैंड की ओर से तीसरी या चौथी पारी में खेले गए सबसे ज़्यादा ओवरों का रिकॉर्ड 220.3 ओवर (671/4) का है, जो 1991 में श्रीलंका के खिलाफ बना था। इसके बाद 2014 में भारत के खिलाफ 210 ओवर (680/8d) का नंबर आता है – ये दोनों ही मैच इसी मैदान पर खेले गए थे। इन दोनों पारियों में न्यूज़ीलैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट के दो सबसे बड़े व्यक्तिगत स्कोर बने थे। 1991 में मार्टिन क्रो के 299 रन और 2014 में ब्रेंडन मैकुलम के 302 रन का योगदान दिया था।