सुप्रीम कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस बीआर गवई (Former CJI Justice Gavai) ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Droupadi Murmu) को लेटर लिखकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) और हाईकोर्ट में जजों की नियुक्ति पर सवाल उठाए हैं। 27 नवंबर को लिखे लेटर में उन्होंने कहा कि कॉलेजियम की हाल की सिफारिशों में एक खास समुदाय को ज्यादा महत्व दिया जा रहा है।
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस बीआर गवई (Former CJI Justice Gavai) ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Droupadi Murmu) को लेटर लिखकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) और हाईकोर्ट में जजों की नियुक्ति पर सवाल उठाए हैं। 27 नवंबर को लिखे लेटर में उन्होंने कहा कि कॉलेजियम की हाल की सिफारिशों में एक खास समुदाय को ज्यादा महत्व दिया जा रहा है। गवई ने लिखा कि 2018 से अब तक हाईकोर्ट में 715 जज नियुक्त हुए हैं। इनमें सिर्फ 22 SC, 16 ST, 89 OBC और 37 अल्पसंख्यक समुदायों से हैं। करीब 75 फीसदी जज सामान्य वर्ग से नियुक्त किए गए।
हाईकोर्ट में नियुक्त जजों में 14 फीसदी से कम OBC
गवई ने पत्र में लिखा कि SC, ST, OBC, अल्पसंख्यक और महिलाओं को जज बनने के मौके कम मिल रहे हैं। उन्होंने जजों के ट्रांसफर के फैसलों पर भी सवाल उठाए हैं। पूर्व CJI ने कहा कि जजों की नियुक्ति और ट्रांसफर में योग्यता और सभी वर्गों को बराबर मौका देने के नियमों का ध्यान नहीं रखा जा रहा। उन्होंने कहा कि जनवरी 2021 से जनवरी 2026 के बीच हाईकोर्ट में हुई नियुक्तियों में सामान्य वर्ग की हिस्सेदारी करीब 80 फीसदी रही। देश की आबादी में 40 से 50 फीसदी हिस्सेदारी रखने वाले OBC समुदाय को 14 फीसदी से भी कम पद मिले।
गवई बोले- नियुक्ति समिति की जवाबदेही तय नहीं
गवई ने लिखा कि संविधान के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के जजों की नियुक्ति राष्ट्रपति करते हैं, लेकिन नामों की सिफारिश में जजों की नियुक्ति करने वाली समिति की अहम भूमिका होती है। इसके बावजूद समिति यानी कॉलेजियम पर कामकाज की जवाबदेही तय नहीं है। उन्होंने कहा कि न्यायपालिका में सभी वर्गों को उचित जगह देना सिर्फ इस समिति की नहीं, बल्कि सरकार और संसद की भी जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि पहले भी सरकार और संसद ने समिति से वंचित वर्गों के लोगों को जज बनाने के लिए नामों पर विचार करने को कहा था।
जजों के ट्रांसफर में भी भेदभाव का आरोप
गवई ने लेटर में जजों के ट्रांसफर के दो उदाहरण दिए। उन्होंने बताया कि एक जज को उनके मूल हाईकोर्ट से दूसरे हाईकोर्ट में ट्रांसफर किया गया। इसके पीछे सजा देने जैसी वजह बताई गई, लेकिन बाद में उन्हें एक बड़े और प्रमुख हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस बना दिया गया। दूसरे मामले में एक बड़े हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस को छोटे हाईकोर्ट में भेज दिया गया। वहीं, छोटे हाईकोर्ट के एक मेहनती चीफ जस्टिस को बड़े हाईकोर्ट में ट्रांसफर कर दिया गया। गवई ने सवाल उठाया कि इन फैसलों में योग्यता को किस आधार पर देखा गया।
राष्ट्रपति से मामले में दखल देने की अपील
गवई ने साफ किया कि वे किसी भी समुदाय के लोगों को जज बनाए जाने के खिलाफ नहीं हैं। उनका कहना है कि सभी वर्गों के बीच संतुलन होना चाहिए। उन्होंने राष्ट्रपति से इस मामले में उचित कदम उठाने की अपील की, ताकि न्यायपालिका में हर वर्ग को बराबर प्रतिनिधित्व मिल सके।