1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. आजम खान की अंतरिम जमानत पर रोक लगाने से कोर्ट का ‘सुप्रीम इनकार’, ईडी की याचिका पर सुनवाई कल

आजम खान की अंतरिम जमानत पर रोक लगाने से कोर्ट का ‘सुप्रीम इनकार’, ईडी की याचिका पर सुनवाई कल

सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान (Azam Khan) की अंतरिम जमानत पर रोक लगाने की प्रवर्तन निदेशालय (ED) की मांग खारिज कर दी है। हालांकि, कोर्ट ने ईडी (ED)  की याचिका पर कल सुनवाई करने पर सहमति जताई है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान (Azam Khan) की अंतरिम जमानत पर रोक लगाने की प्रवर्तन निदेशालय (ED) की मांग खारिज कर दी है। हालांकि, कोर्ट ने ईडी (ED)  की याचिका पर कल सुनवाई करने पर सहमति जताई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad High Court) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले (Money Laundering Case) में बुधवार को आजम खान को अंतरिम जमानत दी थी। ईडी (ED)   ने हाईकोर्ट के इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court)  में चुनौती दी है।

पढ़ें :- आजम खान को बड़ी राहत, इलाहाबाद हाईकोर्ट से ईडी के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मिली अंतरिम जमानत मिली

अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (एएसजी) एसवी राजू (ASG SV Raju)  ने आज ही सुनवाई की मांग की थी। एएसजी ने हाईकोर्ट की उस शुरुआती टिप्पणी पर आपत्ति जताई, जिसमें गिरफ्तारी को प्रथम दृष्टया ‘दुर्भावनापूर्ण’ बताया गया था। उन्होंने सवाल उठाया कि संबंधित अधिकारी को मामले में पक्षकार बनाए बिना ऐसी टिप्पणी कैसे की जा सकती है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...