1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आज सीएम योगी 1594 नवचयनित अभ्यर्थियों को देंगे नियुक्ति पत्र, गोंडा में 46800 छात्रों को बांटेंगे टैबलेट

आज सीएम योगी 1594 नवचयनित अभ्यर्थियों को देंगे नियुक्ति पत्र, गोंडा में 46800 छात्रों को बांटेंगे टैबलेट

लखनऊ : सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में यूपीएसएसएससी से चयनित 201 लेखा परीक्षक और 1,393 सहायक लेखाकार समेत 1,594 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। इसके साथ ही गोंडा में चार जिलों के 46,800 विद्यार्थियों एवं प्रशिक्षणार्थियों को टैबलेट बांटने वाले हैं। इससे पहले सीएम योगी ने कहा कि हर युवा की मेहनत को सम्मान, प्रतिभा को अवसर और सपनों को नई उड़ान मिले, यही डबल इंजन सरकार का संकल्प है।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- आजम खान, बोले- मैं एक ही खानदान के लिए आधी सदी गुजार दी और अपनी आने वाली पीढ़ी को भी उनके हवाले कर दिया

सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को एक्स पोस्ट में कहा, “वर्ष 2017 से पहले सरकारी भर्तियों में भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद ने युवाओं के विश्वास को चोट पहुंचाई थी। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के यशस्वी मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार ने निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़कर उनके लिए नए अवसरों के द्वार खोले हैं। इसी संकल्प के साथ आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आंतरिक लेखा एवं लेखा परीक्षा निदेशालय, उत्तर प्रदेश (वित्त विभाग) के अंतर्गत नवचयनित 201 लेखा परीक्षकों एवं 1,393 सहायक लेखाकारों सहित कुल 1,594 युवाओं को नियुक्ति-पत्र वितरित किए जाएंगे।”

गोंडा में टैबलेट वितरण कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सीएम योगी ने कहा, “लखनऊ में युवाओं के परिश्रम को नियुक्ति का सम्मान मिलेगा, तो जनपद गोंडा में ‘स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना’ के अंतर्गत गोंडा, बहराइच, बलरामपुर एवं श्रावस्ती के 46,800 विद्यार्थियों एवं प्रशिक्षणार्थियों को टैबलेट प्रदान कर उनके सपनों को डिजिटल सामर्थ्य मिलेगा।सभी नवचयनित युवाओं को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की अग्रिम शुभकामनाएं।”

पढ़ें :- Video Viral-केशव प्रसाद मौर्य ने सीएम के सवाल पर कहा- उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री का चेहरा कमल होगा

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...