1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Elections 2027: महिलाओं के खातों में 20-20 देकर भाजपा सत्ता हासिल करने का चलेगी बड़ा दांव, इन राज्यों में सुपरहिट निकला फार्मूला

UP Elections 2027: महिलाओं के खातों में 20-20 देकर भाजपा सत्ता हासिल करने का चलेगी बड़ा दांव, इन राज्यों में सुपरहिट निकला फार्मूला

Ahead of the UP elections, the BJP is set to make a major strategic move to capture power by offering cash handouts to women—a formula that has already proven highly successful in other states.

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव से पहले महिला वोटरों को साधने के लिए भाजपा अपने हिट फार्मूले का दांव फिर चलने जा रही है। इस प्रस्ताव को लेकर जनधन खातों के सत्यापन का काम भी तेजी से किए जाने की जानकारी सामने आई है। करीब 80 फीसदी खातों का सत्यापन पूरा हो चुका है। हालांकि, योजना की पात्रता, लाभार्थियों के चयन, भुगतान की तारीख और अंतिम स्वरूप को लेकर सरकार की ओर से अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

पढ़ें :- 'शेख हसीना' की वापसी से पहले बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा, यूनुस के ग्रामीण बैंक की शाखाओं में आगजनी से मचा हड़कंप

बता दें कि महाराष्ट्र, बिहार, असम, मध्य प्रदेश, हरियाणा, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में इसी फार्मूले का लागू कर सत्ता हासिल कर चुकी है। बीते दिनों सीएम योगी के आवास पर हुई भाजपा कोर कमेटी की बैठक में प्रदेश में महिलाओं के बैंक खाते में सीधे 20-20 हजार रुपए ट्रांसफर करने की योजना चर्चा की गई। इस योजना के तहत के तहत प्रदेश के करीब 3.64 करोड़ परिवारों में से प्रत्येक परिवार की एक महिला को दो किस्तों में कुल 20 हजार रुपए पर विचार किया गया। सूबे में इस योजना को लागू करने के लिए विधानमंडल के आगामी शीतकालीन सत्र में 50 हजार करोड़ रुपए का बजट प्रावधान करने पर भी चर्चा हुई। बताया जा रहा है कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की सहमति मिलते ही इस योजना को लागू किया जाएगा।

भाजपा महिलाओं को नगद राशि देकर हासिल कर चुकी है सत्ता

प्रदेश भाजपा नेताओं का कहना है कि यूपी के बीते दो विधानसभा चुनावों में भाजपा के लिए महिला वोटर गेम चेंजर साबित हुई है। ऐसे में तीसरी बार प्रदेश में महिलाओं के ज्यादा से ज्यादा वोट हासिल करने के लिए महाराष्ट्र, बिहार, असम, मध्य प्रदेश, हरियाणा, ओडिसा और छत्तीसगढ़ की तर्ज पर महिलाओं के खाते में नगद राशि भेजने का दांव चलना चाहिए। भाजपा ने महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना के तहत 1500 रुपए भेजे थे। बिहार में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 20 हजार रुपए भेजे गए थे। इसी प्रकार असम में अरुणोदोई योजना के तहत हर माह 1250 रुपए चुनावों के पहले भेजे गए थे। जबकि मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री लाड़ली बहन योजना के तहत 1500 रुपए हर महीने महिलाओं के खाते में भेजे गए।

हरियाणा में लाड़ो लक्ष्मी योजना के तहत 2100 रुपए भेजने का वादा किया गया। छत्तीसगढ़ में भी हर माह 1000 रुपए और ओडिसा में 5-5 हजार की दो किस्तों में 10 हजार रुपए महिलाओं के खाते में भेजने का वादा कर भाजपा इस राज्यों की सत्ता पर काबिज हो गई। ऐसे में इस सुपरहिट फार्मूले को यूपी में लागू करने के लिए पार्टी में हर जिले में विधायक-सांसद मांग कर रहे हैं।

पढ़ें :- मेरठ में 2,913 करोड़ की अमेरिकी फैक्ट्री का शिलान्यास, CM योगी बोले- 'बीमारू से अग्रणी बना उत्तर प्रदेश'

कुछ नेताओं ने इस योजना का फायदा किस वर्ग की महिलाओं को दिया जाए? यह सवाल भी चर्चा के दौरान उठाया। इन लोगों नेताओं का कहना था कि यूपी में करीब 3.64 करोड़ गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) जीवन यापन करने वाले परिवार हैं, इनमें से हर परिवार की एक महिला मुखिया को दो किस्तों में 20 हजार रुपए दिए जाएं, जबकि कुछ नेताओं ने राज्य आजीविका मिशन से जुड़ी महिलाओं को 20 हजार रुपए देने की सलाह दी। इस नेताओं के मुताबिक प्रदेश में करीब 1 करोड़ महिलाएं स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) की सदस्य हैं और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए इन्हे 20 हजार रुपए दिया जाना उचित होगा। फिलहाल इस मामले में बैठक में तय हुआ कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की सहमति लेकर इस योजना पर आगे बढ़ा जाएगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...