1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. VIDEO- मेरठ होटल कांड का हैवान सलमान गिरफ्तार, रोते हुए बोला- सर, गलती हो गई, माफ कर दो

VIDEO- मेरठ होटल कांड का हैवान सलमान गिरफ्तार, रोते हुए बोला- सर, गलती हो गई, माफ कर दो

VIDEO - Salman, the perpetrator behind the Meerut hotel incident, arrested; cries out, "Sir, I made a mistake, please forgive me."

By santosh singh 
Updated Date

मेरठ। यूपी के मेरठ के बहुचर्चित होटल कांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। फरार आरोपी सलमान को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है। एनकाउंटर के दौरान सलमान चोटिल हो गया। सलमान पर होटल में हिंदू युवती को बंधक बनाकर दुष्कर्म का प्रयास करने और शादी का दबाव बनाने का आरोप है। युवती उसके चंगुल से छूटकर भागी थी, जिसके बाद आरोपी ने सड़क पर उसकी पिटाई की और उठा ले गया था. पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई थी। बुधवार को एनकाउंटर के बाद सामने आए वीडियो में सलमान रोते-गिड़गिड़ाते हुए नजर आ रहा है। सलमान कह रहा है- सर, गलती हो गई, माफ कर दो, अब नहीं होगी गलती। पुलिसकर्मी उसे कंधे पर टांगकर ले जा रहे हैं। पुलिस ने मामले में प्रेस नोट जारी किया है।

पढ़ें :- 24 साल पुराने गोधरा कांड में दोषी की उम्रकैद की सजा निलंबित, जानिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?

प्रेस नोट जारी कर पुलिस ने बताया गया कि मेरठ की लोहिया नगर पुलिस ने 25 नवंबर 2026 को मुठभेड़ के बाद थाना सदर बाजार में दर्ज दुष्कर्म के प्रयास और एससी/एसटी एक्ट के मामले में वांछित आरोपी सलमान (29) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, ग्राम नारहेड़ा के पास निर्माणाधीन अंडरपास के पास घेराबंदी होने पर सलमान ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। घिरने पर वह पुल पर चढ़कर भागने लगा और नीचे गिरने से उसके दाहिने पैर व बाएं हाथ में चोटें आईं। पुलिस ने उसे दबोचकर इलाज के लिए पीएल शर्मा जिला चिकित्सालय भेजा और कब्जे से एक अवैध 315 बोर तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया। आरोपी सलमान रोहटा क्षेत्र का रहने वाला है और उस पर मेरठ व गाजियाबाद के थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस मामले में सबूत जुटाकर आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...