चुनाव से पहले ओपी राजभर का ये बयान काफी अहम है। दरअसल, बीते दिनों उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी। इस दौरान उनके दोनों पुत्र भी उनके साथ मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने आजमगढ़ की अतरौलिया विधानसभा सीट पर अपनी दावेदारी ठोंकी है। दरअसल, राजभर अपने बेटे को अतरौलिया सीट से चुनावी मैदान में उतारना चाहते हैं, जबकि भाजपा की सहयोगी दल निषाद पार्टी भी इस सीट पर अपना दावा ठोंक रही है।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सियासी सरगर्मी तेज होने लगी है। एनडीए में शामिल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रमुख ओपी राजभर ने एक बड़ा एलान किया है। उन्होंने गाजीपुर जिले की अपनी पारंपरिक सीट जहूराबाद छोड़ने का निर्णय लिया है। उन्होंने एक चैनल के कार्यक्रम में दावा किया कि, वो अब अंबडेकरनगर की अकबरपुर विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगे।
चुनाव से पहले ओपी राजभर का ये बयान काफी अहम है। दरअसल, बीते दिनों उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी। इस दौरान उनके दोनों पुत्र भी उनके साथ मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने आजमगढ़ की अतरौलिया विधानसभा सीट पर अपनी दावेदारी ठोंकी है। दरअसल, राजभर अपने बेटे को अतरौलिया सीट से चुनावी मैदान में उतारना चाहते हैं, जबकि भाजपा की सहयोगी दल निषाद पार्टी भी इस सीट पर अपना दावा ठोंक रही है।
आज लखनऊ में माननीय मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी से शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ. @arvindrajbhar07 जी एवं राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता/राष्ट्रीय महासचिव श्री @ArunrajbharSbsp जी भी उपस्थित रहे। https://t.co/pZnLWJjrjW
— Om Prakash Rajbhar (@oprajbhar) November 24, 2026
पढ़ें :- 'कमल का फूल ही होगा BJP का CM चेहरा', केशव मौर्य के बयान से यूपी की सियासत में हलचल, योगी के चेहरे पर क्या है पार्टी का रुख?
सूत्रों की माने तो ओपी राजभर यूपी चुनाव 2027 में अपने दोनों बेटों को चुनावी मैदान में उतारना चाहते हैं। इसके लिए वो अपनी पारंपरिक सीट छोड़ सकते हैं। हालांकि, अभी एनडीए में सीट बंटवारा नहीं हुआ है और आने वाले दिनों में स्थिति साफ हो सकेगी। बता दें कि, सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के बेटे अरविंद राजभर (अरुण राजभर ) को 2024 के लोकसभा चुनाव में घोसी सीट से हार का मुंह देखना पड़ा था। विधानसभा चुनाव 2022 में शिवपुर विधानसभा सीट भी वो जीत नहीं पाए थे। हालांकि अब वो अतरौलिया सीट के लिए दावेदारी ठोक रहे हैं।