1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. Drugs Sample Test Fail : कहीं आप भी तो नहीं खा रहे घटिया मेडिसिन? CDSCO के क्वालिटी टेस्ट में 324 दवाओं के सैंपल फेल, लिस्ट जारी

Drugs Sample Test Fail : कहीं आप भी तो नहीं खा रहे घटिया मेडिसिन? CDSCO के क्वालिटी टेस्ट में 324 दवाओं के सैंपल फेल, लिस्ट जारी

CDSCO Drugs Sample Test Fail: देश में दवाओं की गुणवत्ता को लेकर केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। अक्टूबर 2026 की जांच में कुल 324 दवाओं के सैंपल गुणवत्ता मानकों पर खरे नहीं उतरे है। इनमें 37 सैंपल केंद्रीय औषधि प्रयोगशालाओं और 287 सैंपल राज्य औषधि जांच प्रयोगशालाओं की जांच में गुणवत्ता मानकों पर खरे नहीं (NSQ) पाए गए हैं।

By santosh singh 
Updated Date

CDSCO Drugs Sample Test Fail: देश में दवाओं की गुणवत्ता को लेकर केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। अक्टूबर 2026 की जांच में कुल 324 दवाओं के सैंपल गुणवत्ता मानकों पर खरे नहीं उतरे है। इनमें 37 सैंपल केंद्रीय औषधि प्रयोगशालाओं (Central Drugs Laboratories flagged 37 samples) और 287 सैंपल राज्य औषधि जांच प्रयोगशालाओं की जांच (State Drugs Testing Laboratories identified 287) में गुणवत्ता मानकों पर खरे नहीं (NSQ) पाए गए हैं।

पढ़ें :- नीट-यूजी 2026 री-एग्जाम पर नया बवाल, छात्रों ने लगाया नंबर घटाने का आरोप, NTA ने दावों को बताया 'फर्जी'

जांच के दौरान असम की स्टेट ड्रग्स लैब में एक दवा का सैंपल नकली (Spurious) भी पाया गया। जांच में सामने आया कि इस दवा को एक अनधिकृत निर्माता ने तैयार किया था और इसके लिए दूसरी कंपनी के ब्रांड नाम का इस्तेमाल किया गया था। इस मामले में जांच जारी है। CDSCO ने स्पष्ट किया है कि दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ ड्रग्स एक्ट और संबंधित नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

हालांकि, CDSCO ने दवाओं को लेकर जारी सूची के संबंध में एक अहम स्पष्टीकरण भी दिया है। संगठन के मुताबिक, NSQ घोषित होने का मतलब यह है कि जांच में संबंधित दवा का विशेष बैच गुणवत्ता मानकों पर खरा नहीं उतरा। इसका अर्थ यह नहीं है कि उसी दवा के बाजार में उपलब्ध सभी बैच खराब हैं।

CDSCO और राज्य औषधि नियामक लगातार दवाओं की गुणवत्ता की निगरानी कर रहे हैं। इस संयुक्त निगरानी का उद्देश्य घटिया गुणवत्ता वाली और नकली दवाओं की पहचान कर उन्हें बाजार से हटाना तथा दवा सुरक्षा से जुड़े नियमों का पालन सुनिश्चित करना है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...