1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. पढ़े-लिखे युवाओं का काला कारोबार, MBA और BTech डिग्रीधारी निकले अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स सिंडिकेट का हिस्सा

पढ़े-लिखे युवाओं का काला कारोबार, MBA और BTech डिग्रीधारी निकले अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स सिंडिकेट का हिस्सा

पढ़ाई करने के बाद अपना बेहतरीन करियर बनाने का सपना देखने वाले कुछ युवाओं ने अपनी शिक्षा और तकनीकी जानकारी का प्रयोग कथित तौर पर गैरकानूनी कामों में किया। भारत और अमेरिका की जांच एजेंसियों ने एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। जिसमें MBA और BTech जैसी डिग्री रखने वाले युवाओं के नाम के खुलासे हुए हैं। संयुक्त अभियान चलाकर दोनों देशों की जांच एजेंसियों ने छह भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया है।

By Sushil Sah 
Updated Date

नई दिल्ली। पढ़ाई करने के बाद अपना बेहतरीन करियर बनाने का सपना देखने वाले कुछ युवाओं ने अपनी शिक्षा और तकनीकी जानकारी का प्रयोग कथित तौर पर गैरकानूनी कामों में किया। भारत और अमेरिका की जांच एजेंसियों ने एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। जिसमें MBA और BTech जैसी डिग्री रखने वाले युवाओं के नाम के खुलासे हुए हैं। संयुक्त अभियान चलाकर दोनों देशों की जांच एजेंसियों ने छह भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया है।

पढ़ें :- अजित पवार प्लेन क्रैश मामला फिर गरमाया, CBI जांच की मांग तेज करने के लिए फडणवीस ने अमित शाह से लगाई गुहार

बता दें कि इस कार्रवाई को ‘ऑपरेशन मानसून थंडर’ (Operation Monsoon Thunder) नाम दिया गया था। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) और अमेरिका की ड्रग एन्फोर्समेंट एडमिनिस्ट्रेशन (DEA) ने 4 से 13 नवंबर 2026 के बीच भारत के कई शहरों में लगातार छापेमारी की थी। इसके बाद गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़ी कई अहम जानकारियां सामने आईं।

MBA और BTech डिग्रीधारी आरोपी भी गिरफ्तार

जांच अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में तेलंगाना का 27 वर्षीय टी. मनोज शामिल है। उसके पास कंप्यूटर साइंस में BTech की डिग्री है। वह अमेरिका में मास्टर डिग्री की पढ़ाई भी कर रहा था। आरोप है कि जनवरी 2024 में उसे ड्रग्स से जुड़े मामले में अमेरिका से भारत डिपोर्ट कर दिया गया था। वहीं, लखनऊ के 30 वर्षीय टीडी जायसवाल के पास MBA की डिग्री है। जांच एजेंसियों के मुताबिक, उसका फार्मेसी और कपड़ों के कारोबार से जुड़ाव था। इसके अलावा लखनऊ की 32 वर्षीय आरती सोनी गणित में स्नातक हैं। कोलकाता के 28 वर्षीय ए. मुत्तलिब के पास इंजीनियरिंग की डिग्री है। साथ ही डीके तिवारी और जसवंत नाम के अन्य आरोपी भी इस मामले में गिरफ्तार किए गए हैं।

कैसे काम करता था अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क?

पढ़ें :- राहुल गांधी के समर्थन में विदेशी नेता ने लगाया 'Vote Chor' का नारा, अमित शाह ने दिया करारा जवाब; बीजेपी-कांग्रेस में छिड़ी जुबानी जंग

जांच में मिली प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इस नेटवर्क के जरिए भारत से अमेरिका में प्रतिबंधित और नियंत्रित दवाओं की सप्लाई की जाती थी। इनमें अल्प्राजोलम, ट्रामाडोल, डायजेपाम और अन्य ओपिओइड दवाएं शामिल थीं। टेलीग्राम, स्काइप और व्हाट्सऐप जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए ग्राहकों से ऑर्डर लेने का आरोप आरोपियों पर लगाए गए है। इसके बाद पार्सल और दूसरे डिलीवरी माध्यमों से दवाएं अमेरिका भेजी जाती थीं। इसमें भुगतान के लिए UPI, बैंक खातों, डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म और क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल किए जाने की बात भी जांच में सामने आई है।

पांच लाख टैबलेट और तीन हजार पार्सल का खुलासा

NCB के 20 नवंबर 2026 के बयान के मुताबिक, जून 2022 से नवंबर 2026 के बीच इस नेटवर्क ने अमेरिका में करीब 3,000 पार्सल भेजे, जिनमें लगभग 5 लाख टैबलेट शामिल थीं। जांच एजेंसियों को 59 हजार से अधिक ग्राहकों से संबंधित डेटाबेस भी मिला है। इसमें लेनदेन, पुराने पार्सल, डिलीवरी एड्रेस और शिपमेंट ट्रैकिंग से जुड़ी जानकारियां शामिल हैं। इस डेटाबेस को आगे की जांच के लिए अमेरिकी एजेंसी ड्रग एनफोर्समेंट एडमिनिस्ट्रेशन के साथ साझा किया गया है।

अमित शाह ने बताया बड़ी सफलता

भारत और अमेरिका की एजेंसियों के इस संयुक्त अभियान को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बड़ी सफलता बताया है। वहीं, अमेरिकी अधिकारियों ने भी इस कार्रवाई को दोनों देशों के बीच सहयोग का उदाहरण बताया।

पढ़ें :- दवा माफियाओं के करीबी डॉक्टरों को मिलने जा रही है CMO की कुर्सी, सीएम कार्यालय से लेकर स्वास्थ्य विभाग इनके आगे है नतमस्तक

फिलहाल जांच एजेंसियां गिरफ्तार आरोपियों के नेटवर्क, अंतरराष्ट्रीय संपर्कों, आर्थिक लेनदेन और ड्रग्स की सप्लाई चेन की पड़ताल कर रही हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...