1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. राहुल गांधी के समर्थन में विदेशी नेता ने लगाया ‘Vote Chor’ का नारा, अमित शाह ने दिया करारा जवाब; बीजेपी-कांग्रेस में छिड़ी जुबानी जंग

राहुल गांधी के समर्थन में विदेशी नेता ने लगाया ‘Vote Chor’ का नारा, अमित शाह ने दिया करारा जवाब; बीजेपी-कांग्रेस में छिड़ी जुबानी जंग

भारतीय राजनीति में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस आमने-सामने दिखाई दे रहे हैं। इस बार का विवाद हैदराबाद में आयोजित 'Bharat Summit 2026' के दौरान दिए गए एक बयान को लेकर शुरू हुआ है। इस सम्मेलन में इटली की Party of European Socialists (PES) के महासचिव 'जियाकोमो फिलिबेक' ने राहुल गांधी के समर्थन में 'Vote Chor, Gaddi Chhod' का नारा लगाया। इस दौरान राहुल गांधी और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी मुस्कुराते और तालियां बजाते दिखाई दिए।

By Sushil Sah 
Updated Date

हैदराबाद। भारतीय राजनीति में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस आमने-सामने दिखाई दे रहे हैं। इस बार का विवाद हैदराबाद में आयोजित ‘Bharat Summit 2026’ के दौरान दिए गए एक बयान को लेकर शुरू हुआ है। इस सम्मेलन में इटली की Party of European Socialists (PES) के महासचिव ‘जियाकोमो फिलिबेक’ ने राहुल गांधी के समर्थन में ‘Vote Chor, Gaddi Chhod’ का नारा लगाया। इस दौरान राहुल गांधी और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी मुस्कुराते और तालियां बजाते दिखाई दिए। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर भारत के लोकतंत्र और संस्थाओं को अंतरराष्ट्रीय मंच पर बदनाम करने का आरोप लगाया।

पढ़ें :- Viral : कांग्रेस बोली-पीएम मोदी और BJP ने यमुना सफाई का खूब ढिंढोरा पीटा, छठ महापर्व में महिलाओं को जहरीले झाग वाले पानी में पूजा करने को छोड़ा

दरअसल, बीते 13 और 14 नवंबर 2026 को हैदराबाद में Bharat Summit 2026 का आयोजन किया गया था। इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में कई देशों के राजनीतिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बता दें कि इस सम्मेलन में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने और चुनावी प्रक्रिया में अनियमितताओं के आरोप लगाए। उन्होंने मतदाता सूची की पारदर्शिता और ‘One Person, One Vote’ के सिद्धांत को लेकर भी सवाल उठाए।

यह विवाद उस समय बढ़ गया, जब जियाकोमो फिलिबेक ने अपने संबोधन में राहुल गांधी के चुनावी अभियान का समर्थन करते हुए मंच से ‘Vote Chor, Gaddi Chhod’ का नारा लगाया। उन्होंने इसका अंग्रेजी अनुवाद ‘Vote Thief, Leave Your Seat’ भी बताया। इस घटनाक्रम का वीडियो सामने आने के बाद BJP नेताओं ने राहुल गांधी की प्रतिक्रिया पर सवाल उठाए।

इस मामले में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि जब कोई विदेशी नेता भारत के खिलाफ टिप्पणी करे, तो क्या किसी भारतीय नेता को हंसकर तालियां बजानी चाहिए? वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र के पुणे में एक कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत, भारतीय लोकतंत्र और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। इसके अलावा शाह ने उन्हें विदेशों में बयान देने के बजाय गांवों में जाकर जनता से जुड़ने की सलाह भी दी।

दूसरी ओर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि अगर कोई विदेशी प्रतिनिधि भारत में भ्रष्टाचार पर सवाल उठाता है, तो सरकार को आत्ममंथन करना चाहिए। शिवसेना नेता संजय राउत ने भी जियाकोमो फिलिबेक का बचाव करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के संबंधों का हवाला देकर BJP की आलोचना की।

पढ़ें :- मोदी सरकार ने जुटाया दो तिहाई का आंकड़ा! संसद में लाने ही जा रही डिलिमिटेशन बिल, जानें क्या है रणनीति?

इसी बीच इटली की Forza Italia पार्टी की नेता डेबोरा बर्गामिनी ने भी फिलिबेक की टिप्पणी की आलोचना की। उन्होंने कहा कि भारत जैसे बड़े लोकतांत्रिक देश को यूरोप से लोकतंत्र का पाठ पढ़ाने की आवश्यकता नहीं है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...