1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Dev Deepawali: देव दीपावली पर 11 लाख दीयों से जगमगाए 84 घाट, आस्था, अध्यात्म और उत्सव का का दिखा अद्भुत संगम

Dev Deepawali: देव दीपावली पर 11 लाख दीयों से जगमगाए 84 घाट, आस्था, अध्यात्म और उत्सव का का दिखा अद्भुत संगम

देव दीपावली पर काशी में विशेष तैयारियां की गयी हैं। इस खास मौके पर वहां की अलौकिक छटा देखते ही बन रही है। गंगा के तट पर आस्था, अध्यात्म और उत्सव का अद्भुत संगम नजर आ रहा है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Dev Deepawali: देव दीपावली पर काशी में विशेष तैयारियां की गयी हैं। इस खास मौके पर वहां की अलौकिक छटा देखते ही बन रही है। गंगा के तट पर आस्था, अध्यात्म और उत्सव का अद्भुत संगम नजर आ रहा है। देव दीपावली के मौके पर शाम होने के बाद गंगा आरती के साक्षी बनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौके पर मौजूद रहे। शुभ मुहूर्त के में 21 लाख दीयों से पूरे 84 घाट रोशनी से जगमगा गए।

पढ़ें :- मणिकर्णिका घाट पर स्वच्छता अभियान, गंगा सेवकों ने दिया गंगा को निर्मल रखने का संदेश

देव दीपावली पर काशी के घाटों की भव्यता देखते ही बन रही है। काशी में 84 घाट 11 लाख दीयों से जगमगा रहे हैं। इसके बाद नमो घाट पर ड्रोन शो हुआ। मुख्यमंत्री क्रूज से गंगा की भव्य महाआरती देखेंगे और चेत सिंह घाट पर होने वाले लेजर शो का भी अवलोकन करेंगे। इस भव्य आयोजन में 15 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं के व्यापक इंतजाम किए हैं।

 

पढ़ें :- वडनगर से वाराणसी तक 40 हजार KM का सफर, ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा 10 राज्यों के 193 जिलों से गुजरेगी

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...