भारत ए और यूएई (UAE) के बीच मंगलवार को खेला गया राइजिंग स्टार्स एशिया कप (Rising Stars Asia Cup) का मुकाबला रोमांच और रिकॉर्ड्स से भरपूर रहा। भारतीय टीम (Indian Team) ने 250 रनों के लक्ष्य को महज 14.2 ओवर में हासिल कर लिया। इस शानदार जीत के साथ ही भारत ए ने टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।
नई दिल्ली। भारत ए और यूएई (UAE) के बीच मंगलवार को खेला गया राइजिंग स्टार्स एशिया कप (Rising Stars Asia Cup) का मुकाबला रोमांच और रिकॉर्ड्स से भरपूर रहा। भारतीय टीम (Indian Team) ने 250 रनों के लक्ष्य को महज 14.2 ओवर में हासिल कर लिया। इस शानदार जीत के साथ ही भारत ए ने टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी यूएई की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 249 रन बनाए। टीम की ओर से हरप्रीत सिंह भाटिया ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 130 रनों की पारी खेली और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।
250 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत ए की शुरुआत बेहद आक्रामक रही। युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने यूएई के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। उन्होंने महज 53 गेंदों में 204 रनों की विस्फोटक पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 7 चौके और 28 छक्के निकले। वैभव की इस तूफानी बल्लेबाजी की बदौलत भारत ए ने महज 14.2 ओवर में 3 विकेट खोकर 254 रन बना लिए और मुकाबला अपने नाम कर लिया इस तरह वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) की ऐतिहासिक पारी ने भारत ए को न सिर्फ शानदार जीत दिलाई, बल्कि टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने का रास्ता भी साफ कर दिया।
वैभव ने 52 गेंदों में दोहरा शतक
वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने 52 गेंदों में दोहरा शतक पूरा किया है। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं।
वैभव सूर्यवंशी का 28 गेंदों में शतक
वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने 28 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। यह लिस्ट ए क्रिकेट का सबसे तेज शतक है। वैभव ने मैकगर्क के 29 गेंदों में बनाए गए शतक के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।