योग गुरु बाबा रामदेव (Yoga Guru Baba Ramdev) और बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri, Peethadhishwar of Bageshwar Dham) के बीच बयानबाजी अब चर्चा का विषय बन गई है। महज छह दिन पहले तक जिस मंच पर बाबा रामदेव धीरेंद्र शास्त्री की तारीफों के पुल बांध रहे थे, अब वही रामदेव उनके बयानों पर तीखी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।
नई दिल्ली। योग गुरु बाबा रामदेव (Yoga Guru Baba Ramdev) और बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri, Peethadhishwar of Bageshwar Dham) के बीच बयानबाजी अब चर्चा का विषय बन गई है। महज छह दिन पहले तक जिस मंच पर बाबा रामदेव धीरेंद्र शास्त्री की तारीफों के पुल बांध रहे थे, अब वही रामदेव उनके बयानों पर तीखी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। यूपी के प्रतागढ़ जिले में कुंडा में आयोजित दिव्य एवं भव्य श्रीराम कथा के प्रथम दिवस पर पहुंच स्वामी रामदेव को धीरेंद्र शास्त्री अंशावतार बताया था। धीरेंद्र शास्त्री (Dhirendra Shastri) स्वयं में एक सरकार हैं। बागेश्वर धाम सरकार (Bageshwar Dham Sarkar) अपने आप में ही मंत्री हैं, कैबिनेट हैं, CM हैं और CM हैं, लेकिन आज पाखंडी कह रहे हैं।
ऐसा क्या बदल गया कि तारीफ करने वाले रामदेव के तेवर इतने तल्ख हो गए?
सवाल यह है कि आखिर छह दिन में ऐसा क्या बदल गया कि तारीफ करने वाले रामदेव के तेवर इतने तल्ख हो गए? जिस मंच पर कभी सम्मान और माल्यार्पण दिखाई दे रहा था, वहीं से अब पाखंड पर सवाल उठाए जा रहे हैं। दरअसल, भगवान राम और श्रीकृष्ण को लेकर धीरेंद्र शास्त्री (Dhirendra Shastri) की टिप्पणी के बाद विवाद गहराया है। बाबा रामदेव (Baba Ramdev) ने इस तरह की टिप्पणियों पर आपत्ति जताते हुए कथावाचकों को मर्यादा में रहने की नसीहत दी है।
इस पूरे घटनाक्रम ने धर्म और राजनीति के रिश्ते को लेकर छेड़ दी बहस, क्या धार्मिक मंचों से दिए जाने वाले बयानों की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए?
इस पूरे घटनाक्रम ने धर्म और राजनीति के रिश्ते को लेकर भी बहस छेड़ दी है। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले संतों और धर्मगुरुओं के बीच इस तरह की बयानबाजी को राजनीतिक चश्मे से भी देखा जा रहा है। राजनीतिक गलियारों में सवाल उठ रहे हैं कि अगर एक ही वैचारिक खेमे के संत और कथावाचक एक-दूसरे के बयानों पर सवाल खड़े कर रहे हैं, तो आम जनता किसकी बात पर भरोसा करे? क्या धर्म के नाम पर राजनीति करने वालों की भी जवाबदेही तय नहीं होनी चाहिए? क्या धार्मिक मंचों से दिए जाने वाले बयानों की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए?
दो संतों के बीच का विवाद ने धर्म, आस्था, सार्वजनिक मर्यादा और राजनीति के रिश्ते पर एक नई बहस को दे दिया जन्म
फिलहाल, रामदेव और धीरेंद्र शास्त्री (Dhirendra Shastri) के बीच सामने आई यह तल्खी केवल दो संतों के बीच का विवाद नहीं रह गई है, बल्कि इसने धर्म, आस्था, सार्वजनिक मर्यादा और राजनीति के रिश्ते पर एक नई बहस को जन्म दे दिया है।