1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Viral : शिक्षा के मंदिर में शिक्षक और शिक्षिका करने लगे गंदा काम, वायरल वीडियो से मचा बवाल

Viral : शिक्षा के मंदिर में शिक्षक और शिक्षिका करने लगे गंदा काम, वायरल वीडियो से मचा बवाल

बिहार के जहानाबाद जिले (Jahanabad District) में शिक्षा के मंदिर कहे जाने वाले विद्यालय की मर्यादा को तार-तार करने वाला एक मामला सामने आया है। जहां एक सरकारी स्कूल में तैनात शिक्षक और शिक्षिका का कथित आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दोनों स्कूल की सीढ़ियों पर एक-दूसरे के साथ अशोभनीय हरकत करते नजर आ रहे हैं।

By santosh singh 
Updated Date

जहानाबाद। बिहार के जहानाबाद जिले (Jahanabad District) में शिक्षा के मंदिर कहे जाने वाले विद्यालय की मर्यादा को तार-तार करने वाला एक मामला सामने आया है। जहां एक सरकारी स्कूल में तैनात शिक्षक और शिक्षिका का कथित आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दोनों स्कूल की सीढ़ियों पर एक-दूसरे के साथ अशोभनीय हरकत करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पूरे शिक्षा विभाग (Department of Education) में हड़कंप मच गया है। मामला मखदुमपुर प्रखंड क्षेत्र (Makhdumpur Block Area) के राजकीय मध्य विद्यालय माछिल (Government Middle School Machhil) का है। हालांकि, hindi.pardaphash.com   इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

पढ़ें :- बांग्लादेश के आजादी के दिन 16 दिसंबर को वतन लौटना चाहती हैं पूर्व पीएम शेख हसीना, तारिक रहमान सरकार से विमान भेजने का किया आग्रह

 

बताया जाता है कि स्कूल संचालन के समय ही विद्यालय के एक शिक्षक और एक शिक्षिका चुपके से सीढ़ियों की तरफ गए और वहां एक-दूसरे के साथ आपत्तिजनक हरकत करने लगे। इसी दौरान किसी ने अपने मोबाइल फोन में इस पूरी हरकत को कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो के वायरल होते ही शिक्षा विभाग के गलियारों से लेकर स्थानीय ग्रामीणों तक में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। जब इस पूरे प्रकरण पर संबंधित शिक्षक और शिक्षिका का पक्ष जानने की कोशिश की गई, तो दोनों ने कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से साफ इनकार कर दिया।

इधर, इस मामले में डीएम छिरिड वाई भूटिया से सवाल किया गया तो उन्होंने ऑफ कैमरा बताया कि मीडिया के माध्यम से संज्ञान में आया है। वायरल वीडियो की तकनीकी और विभागीय जांच कराई जाएगी और यदि वीडियो सत्य पाया जाता है, तो दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग की जांच में क्या सच सामने आता है?

बहरहाल, गुरु-शिष्य की पवित्र परंपरा और विद्यालय की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली ऐसी घटनाएं समाज में बेहद गलत संदेश देती हैं। अब देखना होगा कि जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग की जांच में क्या सच सामने आता है और जिम्मेदार लोगों पर कब तक गाज गिरती है।

पढ़ें :- बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना की 16 दिसंबर को वतन लौटने की योजना को सरकार ने किया खारिज, कहा- लौटते ही पहनाई जाएगी हथकड़ी

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...