बांग्लादेश ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना (Former Bangladeshi PM Sheikh Hasina) की 16 दिसंबर (December 16) को वापस लौटने की योजना को खारिज कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि अगर वह वापस आने की कोशिश करती हैं, तो उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है।
नई दिल्ली। बांग्लादेश ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना (Former Bangladeshi PM Sheikh Hasina) की 16 दिसंबर (December 16) को वापस लौटने की योजना को खारिज कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि अगर वह वापस आने की कोशिश करती हैं, तो उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है।
हसीना ने ढाका सरकार से क्या आग्रह किया?
हसीना ने ढाका सरकार (Dhaka Government) से आग्रह किया है कि दिल्ली से उनके आने के लिए राष्ट्रीय एयरलाइन ‘बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस’ (Biman Bangladesh Airlines) की व्यवस्था की जाए। यात्रा के लिए जरूरी कागजी कार्रवाई पूरी करने में मदद की जाए। बांग्लादेश सरकार ने ढाका में मौजूद विदेशी राजनयिकों को बताया है कि शेख हसीना की ‘अवामी लीग’ ने आतंकवादी गतिविधियां शुरू कर दी हैं। अगर वे वापस लौटने की कोशिश करते हैं, तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कबीर ने क्या कहा?
विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कबीर (Minister of State for Foreign Affairs Humayun Kabir) ने ढाका में विदेशी राजनयिकों को जानकारी दी। उन्हें सरकार का रुख तथा मौजूदा कठिन हालात के बारे में बताया। इस ब्रीफिंग के बाद, उन्होंने पत्रकारों से भी बात की और सरकार के रुख के बारे में विस्तार से बताया। राजनयिकों को जानकारी देने के बाद कबीर ने पत्रकारों से कहा, ‘शेख हसीना कोई आम यात्री नहीं हैं जो बस देश लौटने का फैसला कर लें। चूंकि उन्हें दोषी ठहराया जा चुका है, इसलिए अगर वह वापस आती हैं, तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।’
16 दिसंबर को बांग्लादेश लौटने की उनकी घोषणा के बाद, बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (BGB) ने बांग्लादेश-भारत सीमा पर गश्त बढ़ा दी है। जुलाई 2024 में छात्रों के नेतृत्व में हुए विद्रोह के बाद, 5 अगस्त 2024 को वह भारत आ गई थीं और तब से यहीं रह रही हैं। उनके इस बयान से राजनीतिक तनाव बढ़ गया है और सीमा के पास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। वहीं, अधिकारियों ने संकेत दिया है कि अगर वह वापस आती हैं, तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
‘इच्छा और वास्तविकता में फर्क है’
कबीर ने आगे कहा, ‘इच्छा और वास्तविकता में फर्क होता है। बांग्लादेश की जनता ने आंदोलन के जरिए उन्हें नकार दिया है। इसलिए बांग्लादेश उन्हें स्वीकार नहीं करेगा। अगर वह आती हैं, तो उन्हें हथकड़ी पहना दी जाएगी।’
बदलते हालात को देखते हुए, कल विपक्षी दलों सहित कई राजनीतिक पार्टियों के साथ बैठकें हुईं। ‘नेशनल सिटीजन पार्टी’ के नेताओं के साथ भी एक बैठक हुई, जिसमें पार्टी के संयोजक ने इस बात पर चर्चा की कि शेख हसीना को बांग्लादेश लौटने से कैसे रोका जाए। बांग्लादेश में 16 दिसंबर को ‘विजय दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। यह दिन 1971 में पाकिस्तानी सेना के आत्मसमर्पण और बांग्लादेश के एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में उभरने की याद दिलाता है।