आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) ने बच्चों की किताबों के लिए कागज की खरीद को लेकर 441 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगाया है। संजय सिंह (Sanjay Singh) कहना है कि कागज की खरीद में ब्लैकलिस्टेड कंपनियों को ठेका दिया गया और इसके लिए बाजार भाव से करीब 47 फीसदी अधिक कीमत चुकाई गई।
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) ने बच्चों की किताबों के लिए कागज की खरीद को लेकर 441 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगाया है। संजय सिंह (Sanjay Singh) कहना है कि कागज की खरीद में ब्लैकलिस्टेड कंपनियों को ठेका दिया गया और इसके लिए बाजार भाव से करीब 47 फीसदी अधिक कीमत चुकाई गई।
बच्चों की किताबों के लिए खरीदे जाने वाले कागज में भी 441 करोड़ रुपये का घोटाला!
ब्लैकलिस्टेड कंपनियों को बाजार भाव से 47% महंगे दाम पर ठेका दिया गया। NCERT को खुद इन कंपनियों की जांच की मांग करनी पड़ी।
मोदी जी, आखिर इन कंपनियों को ठेका देने के बदले कितनी रिश्वत खाई गई? जवाब दीजिए!
-@SanjayAzadSln, राज्यसभा सांसद, AAP
पढ़ें :- जामा मस्जिद थाने के अंदर युवक ने 9 पुलिसकर्मियों पर किया चाकू से हमला, भागते वक्त लूटी बाइक, फिर चली गोली
— AAP (@AamAadmiParty) November 23, 2026
बाजार भाव से 47 फीसदी महंगी दर पर खरीद का दावा, NCERT ने भी कंपनियों की जांच की मांग की
उन्होंने इस मामले ने शिक्षा व्यवस्था और सरकारी खरीद प्रक्रिया की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि जिन कंपनियों को कागज की आपूर्ति का ठेका दिया गया, उनकी पृष्ठभूमि भी सवालों के घेरे में है। श्री सिंह ने कहा कि मामले की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि NCERT को खुद संबंधित कंपनियों की जांच कराने की मांग करनी पड़ी। अब सवाल उठ रहा है कि आखिर जिन कंपनियों पर पहले से गंभीर सवाल हैं? उन्हें सरकारी खरीद में ठेका कैसे मिल गया?
Big Exposè on a major scam in Central Govt | Senior AAP Leader & Rajya Sabha MP @SanjayAzadSln & Delhi AAP State President @Saurabh_MLAgk Addressing an Important Press Conference | LIVE https://t.co/sMahzPfHuG
पढ़ें :- आजम खान को एनकाउंटर का डर होना चाहिए... संगीत सोम का तीखा हमला, बोले- राम मंदिर जाकर मांगें माफी
— AAP (@AamAadmiParty) November 23, 2026
इस पूरे मामले को लेकर सरकार की जवाबदेही भी तय होनी चाहिए। यदि बाजार भाव से 47 फीसदी अधिक कीमत पर खरीद की गई है, तो इसकी निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए।
संजस सिंह ने कहा कि सबसे बड़ा सवाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से है कि बच्चों की किताबों के कागज की खरीद में कथित 441 करोड़ रुपये के इस घोटाले की सच्चाई क्या है? ब्लैकलिस्टेड कंपनियों को ठेका देने के पीछे किसका संरक्षण था और सरकारी खजाने को हुए कथित नुकसान की जिम्मेदारी कौन लेगा?