1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. जामा मस्जिद थाने के अंदर युवक ने 9 पुलिसकर्मियों पर किया चाकू से हमला, भागते वक्‍त लूटी बाइक, फिर चली गोली

जामा मस्जिद थाने के अंदर युवक ने 9 पुलिसकर्मियों पर किया चाकू से हमला, भागते वक्‍त लूटी बाइक, फिर चली गोली

दिल्ली के जामा मस्जिद थाने (Jama Masjid Police Station) में सोमवार दोपहर पूछताछ के लिए बुलाए गए नबील नाम के युवक ने पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में नौ पुलिसकर्मी घायल हो गए। वारदात के बाद आरोपी थाने से भाग निकला और रास्ते में एक दोपहिया वाहन लूट लिया।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली के जामा मस्जिद थाने (Jama Masjid Police Station) में सोमवार दोपहर पूछताछ के लिए बुलाए गए नबील नाम के युवक ने पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में नौ पुलिसकर्मी घायल हो गए। वारदात के बाद आरोपी थाने से भाग निकला और रास्ते में एक दोपहिया वाहन लूट लिया।

पढ़ें :- आजम खान को एनकाउंटर का डर होना चाहिए... संगीत सोम का तीखा हमला, बोले- राम मंदिर जाकर मांगें माफी

पुलिस ने पीछा करते हुए उसे चितली कब्र (Chitli Qabr) इलाके में घेर लिया। यहां भी नबील ने पुलिस टीम पर हमला करने की कोशिश की। हालात बिगड़ने पर पुलिस को गोली चलानी पड़ी। इसके बाद आरोपी को पकड़ लिया गया। दिल्ली पुलिस (Delhi Police) के सेंट्रल जिले के डीसीपी के मुताबिक, घटना दोपहर करीब 2:30 बजे हुई। नबील को उसकी मां और बहन के बीच हुए पारिवारिक विवाद की शिकायत के सिलसिले में थाने बुलाया गया था। पुलिसकर्मी उससे इसी मामले में पूछताछ कर रहे थे। इसी दौरान उसने अचानक चाकू निकाल लिया और पुलिसवालों पर वार करने लगा।

पढ़ें :- 'जिस हिंदू का ख़ून न खौला, ख़ून नहीं वो पानी है', मोदी-योगी जी ने बिना टंकी बिना पाइप के घर-घर पानी पहुंचाने का कमाल का किया है जादू : संजय सिंह

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...