1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. आजम खान को अब 19 साल पुराने केस में यूपी पुलिस से मिला नोटिस, 2007 में दर्ज हुआ था दुकान हटवाने का मुकदमा

आजम खान को अब 19 साल पुराने केस में यूपी पुलिस से मिला नोटिस, 2007 में दर्ज हुआ था दुकान हटवाने का मुकदमा

यूपी पुलिस (UP Police) ने एक 19 साल पुराने मामले में सपा नेता आजम खान को नोटिस जारी किया है। आजम पर 2007 में थाना गंज क्षेत्र में दुकान तोड़ने का मामला दर्ज हुआ था। इस जमीन से जिला प्रशासन ने कब्जा हटवाया था। यह कब्जा बिना नोटिस दिए हटाया गया था। सूत्रों का कहना है कि सपा नेता आजम खान (Azam Khan) के इशारे पर इस कार्रवाई के किए जाने का अंदेशा जताया गया था।

By santosh singh 
Updated Date

रामपुर। यूपी पुलिस (UP Police) ने एक 19 साल पुराने मामले में सपा नेता आजम खान को नोटिस जारी किया है। आजम पर 2007 में थाना गंज क्षेत्र में दुकान तोड़ने का मामला दर्ज हुआ था। इस जमीन से जिला प्रशासन ने कब्जा हटवाया था। यह कब्जा बिना नोटिस दिए हटाया गया था। सूत्रों का कहना है कि सपा नेता आजम खान (Azam Khan) के इशारे पर इस कार्रवाई के किए जाने का अंदेशा जताया गया था। इस मामले में 2007 में मुकदमा दर्ज हुआ था। तत्कालीन एसडीएम नलिन सिंह अवस्थी और आजम खान (Azam Khan)  का नाम इसमें शामिल किया गया है। सपा नेता आजम खान (Azam Khan)  को भी इस मामले में आरोपी बनाया गया था। पुलिस ने जांच के बाद इस मामले में अंतिम रिपोर्ट यानी एफआर लगाई थी। पुलिस के फाइनल रिपोर्ट (Final Report) लगाने के बाद कुछ समय पहले दुकान स्वामी दुबारा कोर्ट पहुंच गए। कोर्ट ने अब इस मामले के पुनर्विवेचना के आदेश दिए हैं।

पढ़ें :- अब असदुद्दीन ओवैसी ने आजम खान पर किया शायराना वार, कहा- 'हमारे पांव का कांटा हमीं से निकलेगा'

पटवाई एसओ को सौंपी गई जांच

पटवाई एसओ को इस मामले की पूरी जांच सौंपी गई। पटवाई पुलिस आजम खान (Azam Khan)  को नोटिस तामील कराने उनके आवास पहुंची। वहां आजम के नही मिलने पर मौके पर मौजूद उनके अधिवक्ता को नोटिस सौंप कर पुलिस वापस लौटी आई। आजम खान (Azam Khan)  कुछ दिन पहले ही लंबे समय तक जेल में बिताने के बाद जमानत पर बाहर आए हैं। 2007 से 2012 तक प्रदेश में बसपा की सरकार थी। उसके बाद 2012 से 2017 तक समाजवादी पार्टी की सत्ता में रही। सपा के कार्यकाल में आजम खान (Azam Khan)  काफी ताकतवर मंत्री माने जाते थे। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की सरकार में मंत्री रहते उन पर कई तरह के आरोप लगे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...