1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. वडनगर से वाराणसी तक 40 हजार KM का सफर, ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा 10 राज्यों के 193 जिलों से गुजरेगी

वडनगर से वाराणसी तक 40 हजार KM का सफर, ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा 10 राज्यों के 193 जिलों से गुजरेगी

आज 17 सितंबर 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर गुजरात के वडनगर से ‘सेवा संकल्प बाइक यात्रा’ की शुरुआत की गई। यह यात्रा वडनगर से वाराणसी तक जाएगी। इसके साथ ही वाराणसी से वडनगर की ओर भी समानांतर बाइक यात्रा भी शुरू की गई है।

By Sushil Sah 
Updated Date

नई दिल्ली। आज 17 सितंबर 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर गुजरात के वडनगर से ‘सेवा संकल्प बाइक यात्रा’ की शुरुआत की गई। यह यात्रा वडनगर से वाराणसी तक जाएगी। इसके साथ ही वाराणसी से वडनगर की ओर भी समानांतर बाइक यात्रा भी शुरू की गई है। रिपोर्टों के मुताबिक, इस अभियान में करीब 1,000 युवा हिस्सा ले रहे हैं। यात्रा का रूट 10 राज्यों के 193 जिलों और करीब 1,159 गांवों से होकर गुजरने का कार्यक्रम है। दोनों यात्राओं को मिलाकर बाइक सवार लगभग 40 हजार किलोमीटर की दूरी तय करेंगे।

पढ़ें :- पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी पहुंचे सीएम योगी से लेकर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, 'सेवा संकल्प अभियान' का किया शुभारंभ

वडनगर में इस यात्रा को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत गुजरात के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में रवाना किया गया। वहीं वाराणसी से शुरू होने वाली यात्रा से जुड़े कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भागीदारी रही। बता दें कि यह यात्रा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ का हिस्सा है। अभियान के दौरान स्वच्छता, जल संरक्षण, वृक्षारोपण, नशामुक्ति और टीबी-मुक्त भारत जैसे मुद्दों पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं।

इसके अलावा इस यात्रा का एक प्रमुख पहलू वडनगर और वाराणसी को जोड़ना है। वडनगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मस्थान है, जबकि वाराणसी उनका लोकसभा क्षेत्र है। आयोजकों के मुताबिक, इस यात्रा का उद्देश्य युवाओं की भागीदारी के जरिए सेवा, सामाजिक जागरूकता और जनभागीदारी का संदेश लोगों तक पहुंचाना है। अगले कुछ हफ्तों में यात्रा जिन राज्यों और जिलों से गुजरेगी, वहां विभिन्न सामाजिक गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...