1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बाबा रामदेव और धीरेंद्र शास्त्री के बीच विवाद खत्म, दोनों ने एक-दूसरे को बताया पूज्य, की ये खास अपील

बाबा रामदेव और धीरेंद्र शास्त्री के बीच विवाद खत्म, दोनों ने एक-दूसरे को बताया पूज्य, की ये खास अपील

योग गुरु बाबा रामदेव और बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बीच चल रहा विवाद का मंगलवार को पटाक्षेप हो गया है। दोनों संतों ने आपसी बातचीत के बाद मामले को खत्म करने की घोषणा की है। बाबा रामदेव ने स्वीकार किया कि आवेश में उन्होंने कुछ कठोर शब्दों का इस्तेमाल कर लिया था। वहीं, धीरेंद्र शास्त्री ने उन्हें अपना बड़ा, संरक्षक और पूज्य बताया है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। योग गुरु बाबा रामदेव और बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बीच चल रहा विवाद का मंगलवार को पटाक्षेप हो गया है। दोनों संतों ने आपसी बातचीत के बाद मामले को खत्म करने की घोषणा की है। बाबा रामदेव ने स्वीकार किया कि आवेश में उन्होंने कुछ कठोर शब्दों का इस्तेमाल कर लिया था। वहीं, धीरेंद्र शास्त्री ने उन्हें अपना बड़ा, संरक्षक और पूज्य बताया है।

पढ़ें :- ओवैसी को गार्ड ऑफ ऑनर: अखिलेश यादव का तंज, कहा-इनको सम्मान देकर, अप्रत्यक्ष रूप से किसी और का अपमान किया जा रहा

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि वे संतों पर प्रतिक्रिया नहीं देते हैं। स्वामी रामदेव उनके वरिष्ठ हैं और उन्होंने हमेशा उन्हें स्नेह दिया है। वे बाबा रामदेव को अपना अभिभावक मानते हैं। धीरेंद्र शास्त्री ने बताया कि चार दिन पहले स्वामी रामदेव ने एक मंच से उनकी काफी प्रशंसा भी की थी। उन्होंने कहा कि वे आलोचना और प्रशंसा दोनों को सहजता से स्वीकार करते हैं। संतों के प्रति उनके मन में किसी तरह का अनादर नहीं है।

इस टिप्पणी से शुरू हुआ था विवाद

दोनों संतों के बीच विवाद की शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी के बाद हुई थी। उन्होंने भगवान राम से तुलना करते हुए भगवान श्रीकृष्ण को ‘टेढ़ा-मेढ़ा’ कहा था। इस टिप्पणी पर स्वामी रामदेव ने सार्वजनिक मंच से नाराजगी जताई थी और धीरेंद्र शास्त्री को ‘ढोंगी’ तक कह दिया था। इसके बाद दोनों संतों के बीच बयानबाजी शुरू हो गई थी।

पढ़ें :- स्वामी रामदेव की सफाई, कहा- 'मेरी डांट को धीरेंद्र शास्त्री ने शिष्य की तरह प्यार से स्वीकारा', पूरे विवाद को यहीं खत्म किया जाना चाहिए

रामदेव ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

स्वामी रामदेव ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर विवाद खत्म होने की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि उनके अनुज प्रिय और पूज्य बागेश्वर बाबा से बातचीत हुई है और अब सारा विवाद समाप्त हो गया है। रामदेव ने स्वीकार किया कि आवेश में उन्होंने कुछ ज्यादा कठोर शब्दों का इस्तेमाल कर लिया था। उन्होंने इसे दोनों के बीच का आपसी मामला बताते हुए दूसरों को इसमें हस्तक्षेप नहीं करने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने कहा कि उनके या बागेश्वर बाबा के भक्तों को एक-दूसरे के खिलाफ गाली-गलौज नहीं करनी चाहिए। उन्होंने सनातन धर्म की जय का उद्घोष भी किया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...