यूपी (UP) के लखीमपुर खीरी जिले (Lakhimpur Kheri District) में सोमवार रात भीषण सड़क हादसा हुआ। खंभारखेड़ा चीनी मिल (Khambharkheda Sugar Mill) के निकट तेज रफ्तार ट्रक और कार की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।
लखीमपुर खीरी। यूपी (UP) के लखीमपुर खीरी जिले (Lakhimpur Kheri District) में सोमवार रात भीषण सड़क हादसा हुआ। खंभारखेड़ा चीनी मिल (Khambharkheda Sugar Mill) के निकट तेज रफ्तार ट्रक और कार की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार सवार पिता-पुत्र समेत चार लोगों की जान चली गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ रेफर किया गया है।
दवा लेकर लौट रहे थे पिता-पुत्र
निघासन थाना क्षेत्र (Nighasan Police Station Area) के ग्राम कटहा निवासी पप्पू (30 वर्ष) अपने बीमार पिता जगन्नाथ (60 वर्ष) को दवा दिलाने लखनऊ गए थे। वहां से सोमवार रात कार में सवार होकर वापस आ रहे थे। कार में जिले के ही अन्य लोग भी थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, खंभारखेड़ा चीनी मिल के पास कार और ट्रक की आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग जुट गए। हादसे में कार सवार पिता-पुत्र समेत चार लोगों की जान चली गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ रेफर किया गया है।
कार में सवार थे 10 लोग
पुलिस के मुताबिक, कार में कुल 10 लोग सवार थे। खंभरखेड़ा चीनी मिल (Khambharkheda Sugar Mill) के पास कार सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई थी। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी। घायलों को बेहतर उपचार के लिए लखनऊ भेजा गया है।
हादसे में इनकी हुई मौत
पप्पू (30 वर्ष) पुत्र जगन्नाथ निवासी ग्राम कटहा, थाना निघासन
जगन्नाथ पुत्र निवासी ग्राम कटहा, थाना निघासन
अजय पुत्र गोविंद निवासी ग्राम अदलाबाद, थाना निघासन
बहादुर पुत्र गोबरे ग्राम बिछिली थाना पढुआ
घायल
प्रयांश पुत्र प्यारेलाल कश्यप, ग्राम उचवा, थाना पढुआ
नवल किशोर पुत्र राममनोहर, ग्राम नैनापुर, थाना पढुआ
राजकिशोर पुत्र डालचंद्र चौहान, ग्राम अदलाबाद, थाना निघासन
सनोज पुत्र रामचंद्र गौतम, ग्राम तिवारी, थाना पढुआ
अतुल कुमार पुत्र रमेश चंद्र, ग्राम खिंचींपुरवा, थाना शारदानगर
कमलेश पुत्र भजन लाल कश्यप, निवासी निघासन