पर्वतीय राज्य हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। दीपक ताल के पास मंगलवार (24 नवंबर) देर रात एक कार अनियंत्रित होकर करीब 60 से 70 फीट गहरी खाई में गिर गई, जिसमें चालक सहित चार लोग घायल हो गए।
Lahaul-Spiti : पर्वतीय राज्य हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। दीपक ताल के पास मंगलवार (24 नवंबर) देर रात एक कार अनियंत्रित होकर करीब 60 से 70 फीट गहरी खाई में गिर गई, जिसमें चालक सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों में एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है. वाहन में सवार तीन लोग बेंगलुरु के पर्यटक थे.
70 फीट गहरी खाई में गिरी कार
पुलिस के अनुसार, कार नंबर HP01K-9570 दीपक ताल के समीप से गुजर रही थी। इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरी। 112 आपातकालीन हेल्पलाइन के माध्यम से पुलिस को हादसे की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस चौकी दारचा की टीम फौरन घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को केलांग अस्पताल पहुंचाया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी।
वाहन में चालक और बेंगलुरु से आए तीन पर्यटक सवार थे। इनमें से एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई गई है।