यूपी की राजधानी लखनऊ के शहीद पथ स्थित होटल सेंट्रम में समाजवादी पार्टी के चुनावी घोषणापत्र के विमोचन को लेकर गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए आजम खान ने कहा कि सलाम, एक आधा जिंदा आदमी आपके सामने खड़ा, हमारे अजीज अखिलेश यादव जी को शुक्रिया। मुझसे कोई गलती हो जाए तो माफ करेंगे।
लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ के शहीद पथ स्थित होटल सेंट्रम में समाजवादी पार्टी के चुनावी घोषणापत्र के विमोचन को लेकर गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए आजम खान ने कहा कि सलाम, एक आधा जिंदा आदमी आपके सामने खड़ा, हमारे अजीज अखिलेश यादव जी को शुक्रिया। मुझसे कोई गलती हो जाए तो माफ करेंगे। इस पांच साल की कैद ने दिल दिमाग को काफी प्रभावित किया है। कोई आम इंसान होता तो उसे अब तक मर जाना चाहिए था। जिस घृणा के सामना हमने किया है हमें मर जाना चाहिए था लेकिन हम शख्त जान है, कुछ करके ही मरेंगे। बाराबंकी में एक शायर थे खुमार साहब। मैंने एक मुसायरे में उनके बारे में पूछा तो पता तो पता चला कि उन्होंने एक बार फिर से जाम को हाथ लगा लिया है। हमने उनको खोजा।
आजम खान ने अपने संबोधन में एक ही खानदान के साथ लंबे राजनीतिक जुड़ाव को लेकर आत्मालोचना की। उन्होंने कहा कि हम उन चंद बेवकूफ लोगों में से हैं, जिन्होंने एक ही खानदान के लिए अपना आधा जीवन गुजार दिया। जिनके लिए सब कुछ किया, मैं आधी सदी तक उनके साथ रहा और अपनी आने वाली पीढ़ी को भी उनके हवाले कर दिया।
आजम खां ने शायरी पढ़कर सुनाया अपना दर्द
आजम खान ने अपने संबोधन के दौरान शायरी के जरिए अपनी भावनाएं जाहिर कीं। उन्होंने कहा कि-
“मुझको शिकस्त-ए-दिल का मज़ा याद आ गया,
तुम क्यों उदास हो गए, क्या याद आ गया।
कहने को ज़िंदगी थी बहुत मुख़्तसर मगर,
कुछ यूं बसर हुई कि ख़ुदा याद आ गया।”
आजम खान ने ओवैसी पर साधा निशाना- कुछ लोग न खुद कुछ बन सकते हैं, न किसी को बना सकते हैं
समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान ने अपने संबोधन में असदुद्दीन ओवैसी पर तीखा निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग न तो खुद कुछ बन सकते हैं और न ही किसी को कुछ बना सकते हैं, लेकिन वे किसी सरकार का बनना प्रभावित कर सकते हैं।
आजम खान ने कहा कि अखिलेश यादव आज पार्टी का चुनावी घोषणा-पत्र पेश करेंगे। उन्होंने इसे आने वाले हिंदुस्तान का भविष्य बताते हुए कहा कि इसमें कुछ भी स्थायी नहीं है। आगे जरूरत के मुताबिक बदलाव किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आजकल कुछ लोग आपको परेशान कर रहे हैं। मैं चाहता हूं कि वे लोग अपनी बीमारी से बाज आ जाएं। कुछ लोग ऐसे हैं, जो न तो कुछ बन सकते हैं और न कुछ बना सकते हैं, लेकिन वे किसी सरकार का बनना प्रभावित कर सकते हैं।