1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कांग्रेस ने बाबा साहब आंबेडकर को संसद तक नहीं पहुंचने दिया : सीएम योगी

कांग्रेस ने बाबा साहब आंबेडकर को संसद तक नहीं पहुंचने दिया : सीएम योगी

लखनऊ : 'कांग्रेस ने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर को कभी भारत रत्न लेने नहीं दिया, भारत रत्न लेने की बात तो दूर, उनको संसद तक नहीं पहुंचने दिया गया। उन्हें हराने के लिए सारे षड्यंत्र किए...' ये बातें यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को संविधान दिवस के मौके पर कहीं। वह लखनऊ में संविधान दिवस पर संविधान की उद्देशिका का पाठन एवं डॉ. बी.आर. आंबेडकर मूर्ति विकास योजना के अंतर्गत सौंदर्यीकरण कार्यों के शुभारंभ में सम्मिलित हुए।

By Abhimanyu 
Updated Date

लखनऊ : ‘कांग्रेस ने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर को कभी भारत रत्न लेने नहीं दिया, भारत रत्न लेने की बात तो दूर, उनको संसद तक नहीं पहुंचने दिया गया। उन्हें हराने के लिए सारे षड्यंत्र किए…’ ये बातें यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को संविधान दिवस के मौके पर कहीं। वह लखनऊ में संविधान दिवस पर संविधान की उद्देशिका का पाठन एवं डॉ. बी.आर. आंबेडकर मूर्ति विकास योजना के अंतर्गत सौंदर्यीकरण कार्यों के शुभारंभ में सम्मिलित हुए।

पढ़ें :- संविधान दिवस पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर वार, बोले- OBC आरक्षण में कटौती कर मुस्लिमों को देना चाहता है विपक्ष

संविधान दिवस के अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने संविधान की प्रस्तावना का पाठ कराया और शपथ दिलाई। इस मौके पर दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में सीएम योगी ने कहा, “हमारा संविधान हम सभी का गौरव है। 145 करोड़ भारतवासियों का एक मार्गदर्शक है। हमारा संविधान हमें हमारे अधिकारों का स्मरण कराता है, कर्तव्यों का बोध कराता है और साथ ही साथ देश के प्रति हमारी जिम्मेदारियों का एहसास भी हमें कराता है।”

सीएम ने आगे कहा, “जब भारत के अंदर संविधान सभा का गठन होता है तो उस समय उनके मन में यह भाव आया था कि आखिर संविधान निर्माण की प्रक्रिया को कैसे आगे बढ़ाया जाए और तब संविधान निर्माताओं ने एक बात को ध्यान में रखा था कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जिन्होंने कहा था कि भारत का राजनीतिक भाग्य भारतवासी स्वयं तय करेंगे, इसलिए भारत का संविधान भी इन्हीं भावों से ओतप्रोत होना चाहिए और आज हमें गौरव की अनुभूति होती है कि दुनिया के अंदर भारत का संविधान एक ऐसा संविधान है जिसने पहले दिन से बिना किसी भेदभाव के… हर व्यस्क भारतीय मतदाता को अपना मतदाता देने का पूरा अधिकार दिया है…”

विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि आज कुछ लोग भ्रम की स्थिति पैदा करके लाल पुस्तिका लेकर लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। यदि उन्होंने संविधान की प्रति पढ़ी होती तो शायद भारत की संप्रभुता के संरक्षक होने का दावा करने का दुस्साहस नहीं करते। जब उन्हें अवसर मिला था, तब उन्होंने संविधान का गला घोंटने का प्रयास किया। आजादी के तत्काल बाद पहला संविधान संशोधन प्रेस की आजादी को बंधक बनाने के लिए किया गया। समय-समय पर अपने स्वार्थ के लिए संविधान में संशोधन किए गए। इन लोगों ने केवल संविधान ही नहीं, बल्कि देश की संवैधानिक संस्थाओं और लोकतंत्र को भी कठघरे में खड़ा करने का प्रयास किया। भारत पर लगातार आक्षेप लगाए और लोकतंत्र को कमजोर करने के षड्यंत्र किए। ऐसे लोगों के प्रयासों से सावधान रहना होगा। संविधान और लोकतंत्र को कमजोर करने की साजिशों से देश को बचाना हम सभी का दायित्व है।

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए सीएम ने कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर को कभी भारत रत्न नहीं लेने दिया। उन्हें संसद तक पहुंचने से रोकने के लिए भी प्रयास किए गए और उन्हें चुनाव हराने के लिए तमाम षड्यंत्र किए गए। पिछली सरकारों ने महापुरुषों के सम्मान की उपेक्षा की। समाजवादी पार्टी की सरकार ने कन्नौज मेडिकल कॉलेज से बाबा साहेब आंबेडकर का नाम हटा दिया था। असीम अरुण के पत्र लिखने पर प्रदेश सरकार ने दोबारा मेडिकल कॉलेज का नाम बाबा साहेब के नाम पर किया। इसी प्रकार उरई मेडिकल कॉलेज का नाम लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के नाम पर किया गया।

पढ़ें :- 'ओवैसी साहब अल्लाह के वास्ते आप हमें हमारे हाल पर छोड़ दिये...' लखनऊ में रैली से पहले AIMIM चीफ के खिलाफ लगी होर्डिंग्स

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...