1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. आठ महीने बाद ‘धुरंधर 2’ की यालीना सारा अर्जुन को मिली नई फिल्म, यशराज फिल्म्स के साथ मनीष शर्मा की अगली मूवी में आएंगी नजर

आठ महीने बाद ‘धुरंधर 2’ की यालीना सारा अर्जुन को मिली नई फिल्म, यशराज फिल्म्स के साथ मनीष शर्मा की अगली मूवी में आएंगी नजर

फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर: द रिवेंज' में यालीना जमाली का किरदार निभानेवाली चर्चित अभिनेत्री 'सारा अर्जुन' के हाथ एक नई फिल्म लगी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यशराज फिल्म्स (YRF) की एक अनटाइटल्ड म्यूजिकल लव स्टोरी में सारा अर्जुन अब मुख्य भूमिका निभाने जा रही हैं। इस फिल्म का निर्देशन मनीष शर्मा करेंगे, जो इससे पहले 'बैंड बाजा बारात', 'फैन' और 'टाइगर 3' जैसी फिल्मों से जुड़े रहे हैं।

By Sushil Sah 
Updated Date

मनोरंजन डेस्क, लखनऊ। फिल्म ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में यालीना जमाली का किरदार निभानेवाली चर्चित अभिनेत्री ‘सारा अर्जुन’ के हाथ एक नई फिल्म लगी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यशराज फिल्म्स (YRF) की एक अनटाइटल्ड म्यूजिकल लव स्टोरी में सारा अर्जुन अब मुख्य भूमिका निभाने जा रही हैं। इस फिल्म का निर्देशन मनीष शर्मा करेंगे, जो इससे पहले ‘बैंड बाजा बारात’, ‘फैन’ और ‘टाइगर 3’ जैसी फिल्मों से जुड़े रहे हैं।

पढ़ें :- 'ब्रह्मास्त्र 2' पर अयान मुखर्जी का बड़ा खुलासा, बोले- पहले पार्ट में रह गई थीं कुछ खामियां, अब होगी और बेहतरीन कहानी

हालांकि, इस फिल्म को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। NDTV और मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म की शूटिंग जनवरी 2027 में पंजाब में शुरू होने की संभावना है। फिल्म में करीब आठ गाने होने की भी चर्चा है। इसमें ‘सपने वर्सेज एवरीवन’ से पहचान बनाने वाले अभिनेता ‘अम्बरीश वर्मा’ का नाम भी संभावित कलाकारों में बताया जा रहा है।

स्पाई-थ्रिलर डायरेक्टर के साथ फिर करेंगी काम?

बता दें कि मनीष शर्मा ने सलमान खान और कैटरीना कैफ की स्पाई-एक्शन फिल्म ‘टाइगर 3’ का निर्देशन किया था। लेकिन सारा अर्जुन के साथ उनकी आगामी फिल्म स्पाई-थ्रिलर नहीं, बल्कि म्यूजिकल रोमांटिक लव स्टोरी बताई जा रही है। इससे पहले मनीष शर्मा ‘बैंड बाजा बारात’ और ‘शुद्ध देसी रोमांस’ जैसी रोमांटिक फिल्में भी बना चुके हैं। ऐसे में उनकी इस नई फिल्म से एक बार फिर रोमांस जॉनर में वापसी की काफी उम्मीद है।

सारा अर्जुन के करियर के लिए क्यों खास है यह फिल्म?

पढ़ें :- शनाया कपूर की एक तस्वीर ने किया 'कॉफी विद करण 9' का पर्दाफाश? रैपिड फायर राउंड स्क्रिप्टेड होने पर छिड़ी बहस

आपको बता दें कि सारा अर्जुन ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने दक्षिण भारतीय फिल्मों और ‘पोन्नियिन सेल्वन’ जैसी फिल्मों में भी काम किया है। हालांकि, रणवीर सिंह के साथ ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी में यालीना जमाली के किरदार ने उन्हें हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक बड़ी पहचान दिलाई।

अब YRF यानी यशराज फिल्म्स के साथ उनकी कथित नई फिल्म उनके करियर का एक महत्वपूर्ण पड़ाव हो सकती है। फिलहाल दर्शकों को फिल्म की आधिकारिक घोषणा, पूरी स्टारकास्ट और रिलीज डेट का इंतजार करना होगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...