APO Preliminary Examination 2025 Cancelled : सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने UPPSC की APO भर्ती-2025 की प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट करने के इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले पर प्रतिक्रिया दी है। बुधवार को हाईकोर्ट ने आयोग को आदेश दिया कि वह दोबारा मेरिट लिस्ट बनाए और नए रिजल्ट के आधार पर मुख्य परीक्षा फिर से कराए। इस पर अखिलेश ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि APO प्री परीक्षा 2025 को रद्द कर भाजपा के आरक्षण विरोधी चेहरे को बेनक़ाब किया है।
APO Pre-Examination 2025 Cancelled : सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने UPPSC की APO भर्ती-2025 की प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट करने के इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले पर प्रतिक्रिया दी है। बुधवार को हाईकोर्ट ने आयोग को आदेश दिया कि वह दोबारा मेरिट लिस्ट बनाए और नए रिजल्ट के आधार पर मुख्य परीक्षा फिर से कराए। इस पर अखिलेश ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि APO प्री परीक्षा 2025 को रद्द कर भाजपा के आरक्षण विरोधी चेहरे को बेनक़ाब किया है।
पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने गुरुवार को एक्स पोस्ट में कहा, ‘सच्चे न्याय का एक स्वरूप अन्याय को रोकना भी होता है। माननीय इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने आरक्षण की हक़मारी को रोकने के लिए APO प्री परीक्षा 2025 को रद्द कर भाजपा के आरक्षण विरोधी चेहरे से नक़ाब हटाकर, उसका काला सच सबके सामने ला दिया है। भाजपा सरकार में यूपी में रद्द हुई परीक्षाओं में ये 22वीं परीक्षा है। सच तो ये है कि भाजपा भी जानती थी कि न्यायालय में ये मामला टिकेगा नहीं और परीक्षा रद्द हो जाएगी, न नौकरी देनी पड़ेगी, न आरक्षण और न ही किसी को वेतन। हम तो ये बात हर बार कहते हैं और आज फिर दोहरा रहे हैं कि ‘नौकरी भाजपा के एजेंडे में है ही नहीं।’
उन्होंने आगे कहा, ‘मेरिट के आधार पर अनारक्षित सूची में स्थान पाने के पात्र पिछड़े और दलित अभ्यर्थियों को उनकी आरक्षित श्रेणी तक सीमित रखना PDA के अधिकारों पर चोट है। APO भर्ती परीक्षा में शामिल 50 हजार से अधिक अभ्यर्थियों और उनके परिवारों की मेहनत, समय और उम्मीदों के साथ खिलवाड़ की जवाबदेही कौन लेगा? पढ़ाई और परीक्षा के लिए माता-पिता ने अपनी कमाई लगाई। अब दोबारा परीक्षा का खर्च और मानसिक तनाव भी अभ्यर्थी ही झेलें? दोषी भाजपा सरकार अपनी जवाबदेही से बच नहीं सकती।”
सच्चे न्याय का एक स्वरूप अन्याय को रोकना भी होता है।
माननीय इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने आरक्षण की हक़मारी को रोकने के लिए APO प्री परीक्षा 2025 को रद्द कर भाजपा के आरक्षण विरोधी चेहरे से नक़ाब हटाकर, उसका काला सच सबके सामने ला दिया है।
पढ़ें :- Oscar 2027 : रामायण टॉप-20 VFX फिल्मों में शामिल, इसका विजुअल इफेक्ट बनाने वाली कंपनी जीत चुकी है 8 ऑस्कर, इनसे है मुकाबला
भाजपा सरकार में यूपी में रद्द हुई परीक्षाओं में ये 22वीं परीक्षा है। सच तो ये है कि भाजपा भी जानती थी कि न्यायालय में ये मामला टिकेगा नहीं और परीक्षा रद्द हो जाएगी, न नौकरी देनी पड़ेगी, न आरक्षण और न ही किसी को वेतन। हम तो ये बात हर बार कहते हैं और आज फिर दोहरा रहे हैं कि ‘नौकरी भाजपा के एजेंडे में है ही नहीं।’
मेरिट के आधार पर अनारक्षित सूची में स्थान पाने के पात्र पिछड़े और दलित अभ्यर्थियों को उनकी आरक्षित श्रेणी तक सीमित रखना PDA के अधिकारों पर चोट है।
• APO भर्ती परीक्षा में शामिल 50 हजार से अधिक अभ्यर्थियों और उनके परिवारों की मेहनत, समय और उम्मीदों के साथ खिलवाड़ की जवाबदेही कौन लेगा?
• पढ़ाई और परीक्षा के लिए माता-पिता ने अपनी कमाई लगाई। अब दोबारा परीक्षा का खर्च और मानसिक तनाव भी अभ्यर्थी ही झेलें?
• दोषी भाजपा सरकार अपनी जवाबदेही से बच नहीं सकती।समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर भर्ती के हर चरण में आरक्षण और मेरिट के नियमों का सही पालन सुनिश्चित करेंगे, ताकि युवाओं को अपने अधिकारों के लिए बार-बार अदालत का दरवाजा न खटखटाना पड़े।
भाजपा हटाओ, नौकरी पाओ!
पढ़ें :- राहुल गांधी की संपत्ति की CBI-ED जांच का आदेश रद्द, सुप्रीम कोर्ट बोला- हाईकोर्ट पहले उनका पक्ष सुने, फिर करें फैसला
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) November 26, 2026
सपा प्रमुख ने कहा, “समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर भर्ती के हर चरण में आरक्षण और मेरिट के नियमों का सही पालन सुनिश्चित करेंगे, ताकि युवाओं को अपने अधिकारों के लिए बार-बार अदालत का दरवाजा न खटखटाना पड़े। भाजपा हटाओ, नौकरी पाओ!”