प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संविधान दिवस के मौके पर विपक्षी दलों, विशेषकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि विपक्ष का सबसे बड़ा दल अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के आरक्षण में कटौती करके मुस्लिमों को आरक्षण देना चाहता है। साथ ही उन्होंने कहा कि संविधान निर्माताओं, मुख्य रूप से डॉ. भीमराव आंबेडकर, की सोच इसके बिल्कुल विपरीत थी। 26 नवंबर 2026 को संविधान दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री का यह बयान प्रकाशित उनके विशेष लेख के जरिए सामने आया है।
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संविधान दिवस के मौके पर विपक्षी दलों, विशेषकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि विपक्ष का सबसे बड़ा दल अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के आरक्षण में कटौती करके मुस्लिमों को आरक्षण देना चाहता है। साथ ही उन्होंने कहा कि संविधान निर्माताओं, मुख्य रूप से डॉ. भीमराव आंबेडकर, की सोच इसके बिल्कुल विपरीत थी। 26 नवंबर 2026 को संविधान दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री का यह बयान प्रकाशित उनके विशेष लेख के जरिए सामने आया है।
आपको बता दें कि 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अंगीकार किया था। इसी दिन की याद में हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर पीएम मोदी ने अपने लेख में संविधान की महत्ता, सामाजिक न्याय, महिला आरक्षण और विपक्ष की भूमिका जैसे कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने लेख में लिखा, ”यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि विपक्ष का सबसे बड़ा दल OBC आरक्षण को कम करके मुस्लिम आरक्षण लाना चाहता है।” उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि ऐसा करना संविधान निर्माताओं, विशेषकर बाबा साहेब आंबेडकर की सोच के खिलाफ है।
पीएम मोदी ने कांग्रेस का नाम सीधे तौर पर लिए बिना उस पर निशाना साधा। उन्होंने विपक्ष की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि देश की संसदीय लोकतांत्रिक व्यवस्था में विपक्ष की एक स्पष्ट जिम्मेदारी होती है, लेकिन प्रमुख विपक्षी दल अब विरोधी पक्ष की जगह अवरोध पक्ष बनता दिखाई दे रहा है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में बाधा डालना संवैधानिक जिम्मेदारियों को निभाने का विकल्प नहीं हो सकता।
प्रधानमंत्री ने अपने लेख में महिला आरक्षण का मुद्दा भी उठाया। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि इसी विपक्षी दल ने महिलाओं को विधायी संस्थाओं में पर्याप्त प्रतिनिधित्व देने वाले विधेयक को पारित नहीं होने दिया। उन्होंने देश की महिलाओं को भरोसा दिलाया कि महिला शक्ति को न्याय दिलाने के प्रयासों को कोई भी ताकत नहीं रोक सकती।
सिर्फ इतना ही नहीं, इसके अलावा पीएम मोदी ने संविधान के पहले संशोधन, आपातकाल के दौरान किए गए 42वें संविधान संशोधन और अनुच्छेद 356 के कथित दुरुपयोग का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि संविधान को मजबूत बनाए रखना प्रत्येक नागरिक और राजनीतिक दल की जिम्मेदारी है।
अपने लेख के अंत में प्रधानमंत्री ने 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य का जिक्र करते हुए दो सिद्धांतों पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हमारी सोच में राष्ट्र प्रथम और हमारे कार्यों में कर्तव्य भाव होना चाहिए।