सुजुकी ने इंटरनेशनल मार्केट में अपनी नई कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक कार 'इग्निस' EV को पेश कर दिया है। जिससे यह जाना-पहचाना नाम अब कंपनी की EV लाइनअप का हिस्सा बन गया है।
Suzuki Ignis EV : सुजुकी ने इंटरनेशनल मार्केट में अपनी नई कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक कार ‘इग्निस’ EV को पेश कर दिया है। जिससे यह जाना-पहचाना नाम अब कंपनी की EV लाइनअप का हिस्सा बन गया है। सुज़ुकी का कहना है कि ‘इग्निस’ नाम लैटिन भाषा के ‘आग’ (fire) शब्द से लिया गया है, जो कॉम्पैक्ट EV सेगमेंट में नई ऊर्जा लाने के कंपनी के इरादे को दर्शाता है। इस साल की शुरुआत में जापान में लॉन्च हुई ‘ई-स्काई’ (e-Sky) से काफी मिलती-जुलती यह नई इग्निस, 2027 की गर्मियों में यूरोप पहुंचेगी।
जबरदस्त रेंज
कंपनी ने बताया है कि इसकी बिक्री साल 2027 की गर्मियों से यूरोप और दूसरे ग्लोबल बाजारों में शुरू होगी। आपको बता दें कि ये कार पिछले साल आयोजित हुए ‘जापान मोबिलिटी शो 2025’ में दिखाए गए Vision E-Sky कॉन्सेप्ट का ही फाइनल प्रोडक्शन वर्जन है। ये छोटी इलेक्ट्रिक कार साइज में बेहद कॉम्पैक्ट होने के बावजूद Modern features और जबरदस्त रेंज के साथ आती है, जिसमें चार पैसेंजर्स के बैठने की आरामदायक जगह दी गई है।
बैटरी
इस छोटी कार में 26kWh की लिथियम आयरन फॉस्फेट (LFP) बैटरी दी गई है, जो सिंगल चार्ज में पूरे 310 किमी तक की शानदार रेंज (WLTP सर्टिफाइड) देने में पूरी तरह कैपेबल है। इस दमदार बैटरी को फ्रंट-एक्सल पर लगी (FWD) इलेक्ट्रिक मोटर के साथ जोड़ा गया है जो 91hp की पावर और 133Nm का टॉर्क जनरेट करती है।
स्टाइलिश सिल्वर ट्रिम
अंदर की तरफ, सुज़ुकी ने बहुत जटिल डैशबोर्ड डिज़ाइन के बजाय एक सरल लेआउट चुना है। यहाँ मुख्य ज़ोर रोज़मर्रा के इस्तेमाल और उन ग्राहकों के लिए इलेक्ट्रिक कार में शिफ्ट होने को आसान बनाने पर है, जो अभी तक छोटी पेट्रोल कारों का इस्तेमाल कर रहे थे। आगे की ग्रिल को पूरी तरह से बंद रखा गया है जो Gloss-black finish के साथ आती है। इसके फ्रंट बंपर पर पार्किंग सेंसर्स और बीच में स्टाइलिश सिल्वर ट्रिम दी गई है, जबकि बंपर के निचले हिस्से में बैटरी को ठंडा रखने के लिए फंक्शनल एयर इनटेक्स दिए गए है।
चार्जिंग सपोर्ट
सेंटर कंसोल में फोन चार्ज करने के लिए 45W के फास्ट चार्जिंग पोर्ट्स और आलीशान फैब्रिक सीटें दी गई हैं। फीचर्स की बात करें तो इसमें पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप, सर्दियों के लिए हीटेड फ्रंट सीटें, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और सबसे खास Vehicle-to-Load (V2L) चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।