हॉलीवुड के सबसे चर्चित पूर्व जोड़ों में से एक ब्रैड पिट और एंजेलिना जोली ने दक्षिण फ्रांस स्थित अपनी साझा वाइनरी शैटो मिरावल (Château Miraval) को लेकर चल रही लंबी कानूनी लड़ाई अदालत के बाहर समझौते के साथ समाप्त कर ली है।
Brad Pitt and Angelina Jolie : हॉलीवुड के सबसे चर्चित पूर्व जोड़ों में से एक ब्रैड पिट और एंजेलिना जोली ने दक्षिण फ्रांस स्थित अपनी साझा वाइनरी शैटो मिरावल (Château Miraval) को लेकर चल रही लंबी कानूनी लड़ाई अदालत के बाहर समझौते के साथ समाप्त कर ली है।
यह विवाद तब शुरू हुआ था जब हॉलीवुड के पॉवर कपल ब्रैड पिट ने 2022 में एंजेलिना जोली के खिलाफ मुकदमा दायर किया था। पिट का आरोप था कि जोली ने उनकी सहमति के बिना वाइनरी में अपनी 50 प्रतिशत हिस्सेदारी एक रूसी स्पिरिट्स कंपनी की सहायक कंपनी को बेच दी थी। दोनों ने मिलकर 2008 में इस 1,300 एकड़ की संपत्ति को खरीदा था और इसे एक सफल रोज़ वाइन ब्रांड बनाने के लिए करोड़ों डॉलर का निवेश किया था।
पिट का कहना था कि यह वाइनरी उनका जुनून है और जोली का फैसला उनके व्यवसाय के लिए हानिकारक था। वहीं दूसरी ओर, जोली के वकीलों ने पलटवार करते हुए कहा था कि पिट एक अभिनेता हैं, वाइन निर्माता नहीं, और वे व्यवसाय पर नियंत्रण पाने की कोशिश कर रहे थे।
कभी हॉलीवुड कपल एंजेलीना जोली और ब्रैड पिट को हॉलीवुड के पॉवर कपल में गिना जाता था। मगर 2016 में वह 12 साल साथ रहने के बाद अलग हो गए। इस पूर्व दांपति के छह बच्चे हैं। और उनका तलाक 2024 में अंतिम रूप से तय हो गया। तलाक को अंतिम रूप दिए जाने के बाद भी शैतो मिरावल को लेकर उनका कानूनी विवाद जारी रहा।