रिसीमन (Delimitation) पर बहस के जोर पकड़ने के बीच, राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने विपक्षी दलों को केंद्र के उस प्रस्तावित फॉर्मूले को स्वीकार करने के खिलाफ आगाह किया, जिसमें हर राज्य के लिए लोकसभा सीटों की संख्या 50 फीसदी तक बढ़ाने की बात कही गई है। उन्होंने इसे एक 'राजनीतिक जाल' करार दिया, जिससे बीजेपी (BJP) को अनुचित लाभ मिलेगा और संघीय संतुलन (Federal Structure) कमजोर होगा।
नई दिल्ली। परिसीमन (Delimitation) पर बहस के जोर पकड़ने के बीच, राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने विपक्षी दलों को केंद्र के उस प्रस्तावित फॉर्मूले को स्वीकार करने के खिलाफ आगाह किया, जिसमें हर राज्य के लिए लोकसभा सीटों की संख्या 50 फीसदी तक बढ़ाने की बात कही गई है। उन्होंने इसे एक ‘राजनीतिक जाल’ करार दिया, जिससे बीजेपी (BJP) को अनुचित लाभ मिलेगा और संघीय संतुलन (Federal Structure) कमजोर होगा।
कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने चेतावनी दी कि अगर बीजेपी परिसीमन प्रक्रिया में हेरफेर करने की अपनी कोशिशों में सफल हो जाती है, तो देश में ‘लोकतंत्र नहीं बचेगा’। उन्होंने विपक्षी दलों से आग्रह किया कि वे सरकार के तरफ से दिए जा रहे उस ‘प्रलोभन’ के झांसे में न आएं, जिसका मकसद संविधान संशोधन के लिए उनका समर्थन हासिल करना है।
My Press Conference
on the dangers of passing the 131st Constitutional Amendment BillFull PC link 👇
https://t.co/eNl36JbXjZ https://t.co/mkkxdvQkZm— Kapil Sibal (@KapilSibal) November 24, 2026
पढ़ें :- कांग्रेस नेताओं की बयानबाजी पर हाईकमान सख्त, कहा -कोई भी नेता सीट बंटवारे पर न करे टिप्पणी
राज्यसभा में निर्दलीय सांसद कपिल सिब्बल ने इसे ‘असंवैधानिक’ भी करार दिया कि सरकार ने मॉनसून सत्र का अभी तक सत्रावसना (प्रोरोग) नहीं किया है और न ही संसद के शीतकालीन सत्र की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि अगर वह सब हो गया जिसका मुझे डर है, तो हमारे देश में लोकतंत्र नहीं बचेगा। उन्होंने दावा किया कि बीजेपी लोकसभा में परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक को पारित कराने के लिए जरूरी 362 वोट जुटाने का इंतजार कर रही है।
प्रस्तावित 50 फीसदी बढ़ोतरी के फॉर्मूले के बारे में बताते हुए, सिब्बल ने कहा कि सरकार राज्यों को अगली जनगणना (जो 2027 के बाद होने की उम्मीद है) का इंतज़ार करने के बजाय एक विकल्प दे रही है। इस जनगणना के आधार पर ही लोकसभा की भविष्य की संख्या और जनसंख्या के अनुसार अलग-अलग राज्यों का प्रतिनिधित्व तय होगा। प्रस्तावित फॉर्मूले के तहत, हर राज्य को अभी की तुलना में 50% ज़्यादा सीटें मिलेंगी। उदाहरण के लिए, तमिलनाडु में लोकसभा सीटों की संख्या 39 से बढ़कर 59 हो जाएगी, जबकि उत्तर प्रदेश में यह 80 से बढ़कर 120 हो जाएगी।
सिब्बल ने तर्क दिया कि प्रतिशत में समान वृद्धि से समान राजनीतिक लाभ मिलना सुनिश्चित नहीं होगा। चूंकि उत्तरी राज्यों के पास पहले से ही लोकसभा सीटों का बड़ा हिस्सा है, इसलिए उनकी संख्यात्मक बढ़त और बढ़ जाएगी, जिससे बीजेपी को फायदा होगा, जिसकी इस क्षेत्र में चुनावी उपस्थिति अधिक मजबूत है।
सिब्बल द्वारा बताए गए आंकड़ों के अनुसार, मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व 29 से बढ़कर 43, पश्चिम बंगाल का 42 से 63, उत्तर प्रदेश का 80 से 120, आंध्र प्रदेश का 25 से 37, गुजरात का 26 से 39 और महाराष्ट्र का 48 से 72 हो जाएगा। कपिल सिब्बल ने आरोप लगाया कि बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकारों ने असम और जम्मू-कश्मीर में पहले ही परिसीमन का इस्तेमाल अपने राजनीतिक फायदे के लिए किया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाने का कारण बताते हुए, सिब्बल ने चेतावनी दी कि इस फॉर्मूले को स्वीकार करने से एक ऐसी प्रक्रिया का रास्ता खुल सकता है, जिसमें हेरफेर करके बीजेपी की स्थायी सरकार बनाई जा सकती है।
उन्होंने परिसीमन आयोग की शक्तियों को लेकर भी चिंता जताई। इस आयोग के प्रमुख सुप्रीम कोर्ट के एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश हैं। सिब्बल ने तर्क दिया कि परिसीमन अधिनियम के तहत आयोग द्वारा लिए गए फैसलों को अदालत में चुनौती नहीं दी जा सकती। उन्होंने कहा,कि अगर राजनीतिक दल ऐसा होने देते हैं, तो दो चीजें होंगी: एक तो यह कि जोड़-तोड़ की प्रक्रिया के जरिए हमेशा के लिए बीजेपी की सरकार बन जाएगी। पूर्व केंद्रीय मंत्री सिब्बल ने चेतावनी दी कि अगर विपक्षी दल इस फॉर्मूले पर सहमत होते हैं, तो वे एक बहुत बड़ी राजनीतिक गलती करेंगे।
उन्होंने कहा,कि आप अपना ही बहुत बड़ा नुकसान करेंगे, क्योंकि अंत में वे आपको खत्म कर देंगे। वे आपको दफन कर देंगे, वे लोकतंत्र को दफन कर देंगे। इतिहास आपको कभी माफ नहीं करेगा, भारत की जनता आपको कभी माफ नहीं करेगी।” सिब्बल ने कहा कि, उस पद के बारे में न सोचें जो आपको मिल सकता है, आपको दी जाने वाली मुफ्त की चीजों के बारे में न सोचें, कैबिनेट पदों के बारे में न सोचें, और मुख्यमंत्री बनने के बारे में भी न सोचें। सिब्बल की ये टिप्पणियां संभावित राजनीतिक फेरबदल को लेकर चल रही अटकलों के बीच आई हैं। इनमें ऐसी खबरें भी शामिल हैं कि महाराष्ट्र में शरद पवार के नेतृत्व वाला एनसीपी गुट बीजेपी के संपर्क में है और प्रधानमंत्री ने एनसीपी नेताओं को मंत्री पद देने की पेशकश की है।
संसद के शीतकालीन सत्र में देरी
इसके साथ ही उन्होंने संसद का शीतकालीन सत्र अब तक शुरू न होने और मानसून सत्र का सत्रावसान न किए जाने पर भी सवाल उठाए, और दावा किया कि सरकार इस बिल को पारित कराने के लिए आवश्यक बहुमत (362 वोट) जुटाने की कोशिश कर रही है। सिब्बल ने सभी विपक्षी दलों से अपील की है कि वे किसी भी तरह के राजनीतिक प्रलोभन या निजी स्वार्थ में न आएं और देश के लोकतांत्रिक ढांचे को बचाने के लिए एकजुट रहें।