केंद्र सरकार ने गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट को सूचित किया कि कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सह-संयोजक और प्रवक्ता सौरव दास (Sourav Das) के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी किया गया है, जिसके कारण उन्हें यूनाइटेड किंगडम (लंदन) की यात्रा करने से दिल्ली हवाई अड्डे (Delhi Airport) पर रोका गया।
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट को सूचित किया कि कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सह-संयोजक और प्रवक्ता सौरव दास (Sourav Das) के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी किया गया है, जिसके कारण उन्हें यूनाइटेड किंगडम (लंदन) की यात्रा करने से दिल्ली हवाई अड्डे (Delhi Airport) पर रोका गया।
‘सौरव के भारतीय नागरिकता पर भी पड़ सकता है असर’
केंद्र की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (ASG) चेतन शर्मा ने न्यायमूर्ति अमित महाजन की पीठ को बताया कि दास के पासपोर्ट में पाई गई विसंगतियों का असर उनकी भारतीय नागरिकता पर भी पड़ सकता है। केंद्र सरकार के स्थायी वकील आशीष दीक्षित के साथ उपस्थित शर्मा ने स्पष्ट किया कि यह एलओसी (LOC) मुंबई पुलिस (Mumbai Police) के अनुरोध पर जारी की गई है।
अदालत की कार्यवाही और केंद्र का जवाब
मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति अमित महाजन की पीठ के समक्ष हुई। अदालत ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर इस मामले में विस्तृत जवाब मांगा है और अगली सुनवाई 9 दिसंबर के लिए तय की है।
मुंबई पुलिस ने जारी किया लुक आउट सर्कुलर
सुनवाई के दौरान केंद्र के वकील ने अदालत को बताया कि मुंबई पुलिस ने 23 नवंबर को सौरव दास के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया था। इसके साथ ही उन्हें एक कारण बताओ नोटिस भी भेजा गया है, जिसका जवाब दास की ओर से अभी तक नहीं दिया गया है।
याचिकाकर्ता का पक्ष
सौरव दास (Sourav Das) ने यात्रा रोके जाने के सरकार के कदम को उच्च न्यायालय में चुनौती दी है। उनके वकील ने अदालत में दलील दी कि सौरव दास (Sourav Das) को किसी भी लुक आउट सर्कुलर (LOC) के जारी होने की पूर्व जानकारी नहीं दी गई थी। उन्हें यह भी नहीं बताया गया कि यह सर्कुलर किस कारण और उद्देश्य से जारी किया गया है। याचिका के अनुसार, उन्हें 23 नवंबर की रात दिल्ली हवाई अड्डे (Delhi Airport) पर बिना किसी स्पष्ट कारण के रोका गया।
ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में होना था शामिल
सौरव दास (Sourav Das) ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय (University of Oxford) में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए लंदन जा रहे थे। उन्हें वहां ‘कॉकरोच मूवमेंट’ विषय पर व्याख्यान देने के लिए आमंत्रित किया गया था। लंदन की उड़ान में सवार होने से ठीक पहले उन्हें आव्रजन (इमिग्रेशन) काउंटर पर रोक लिया गया।