पंकज चौधीर ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, खैर, सपा तो अहंकारी है, कांग्रेस की क्या लाचारी है? कांग्रेस को अपमान का घूंट पीने की आदत पड़ गई है, तभी तो एक तरफ वार्ता चल रही है और दूसरी तरफ टिकट वितरण हो रहा है और तो और सपाई अकेले ही घोषणापत्र भी जारी कर रहे हैं। क्या उत्तर प्रदेश से कांग्रेस का वजूद खत्म हो गया है या उसका आत्मसम्मान नहीं बचा है?
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर बातचीत चल रही है। शीट शेयरिंग के बीच सपा ने अपने प्रत्याशियों के नाम का एलान किया और अब घोषणापत्र जारी करने जा रही है। इसको लेकर यूपी भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सपा—कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, क्या उत्तर प्रदेश से कांग्रेस का वजूद खत्म हो गया है या उसका आत्मसम्मान नहीं बचा है?
पंकज चौधीर ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, खैर, सपा तो अहंकारी है, कांग्रेस की क्या लाचारी है? कांग्रेस को अपमान का घूंट पीने की आदत पड़ गई है, तभी तो एक तरफ वार्ता चल रही है और दूसरी तरफ टिकट वितरण हो रहा है और तो और सपाई अकेले ही घोषणापत्र भी जारी कर रहे हैं। क्या उत्तर प्रदेश से कांग्रेस का वजूद खत्म हो गया है या उसका आत्मसम्मान नहीं बचा है? कांग्रेस की ऐसी क्या मजबूरी है कि अकेले चुनाव लड़ने से डर रही है या तो उसे पता है कि हर सीट पर जमानत जब्त होगी या सपा से अलग होने का साहस नहीं है।
खैर, सपा तो अहंकारी है, कांग्रेस की क्या लाचारी है?
कांग्रेस को अपमान का घूंट पीने की आदत पड़ गई है, तभी तो एक तरफ वार्ता चल रही है और दूसरी तरफ टिकट वितरण हो रहा है और तो और सपाई अकेले ही घोषणापत्र भी जारी कर रहे हैं।
क्या उत्तर प्रदेश से कांग्रेस का वजूद खत्म हो गया है या उसका आत्मसम्मान नहीं बचा है? कांग्रेस की ऐसी क्या मजबूरी है कि अकेले चुनाव लड़ने से डर रही है या तो उसे पता है कि हर सीट पर जमानत जब्त होगी या सपा से अलग होने का साहस नहीं है।
पढ़ें :- Owaisi-Chandrashekhar Azad Rally : दलित का बेटा बनेगा सीएम, अब्दुल बनेगा डिप्टी सीएम, ओवैसी बोले- अब मोदी और योगी के दिन खत्म
#कारनामे_बोलते_हैं
— Pankaj Chaudhary (@mppchaudhary) November 26, 2026
बता दें कि, यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर सपा—कांग्रेस में सीट शेयरिंग को लेकर पेंच फंसा हुआ है। सपा की तरफ से कांग्रेस को यूपी में 26 सीटें दी जा रही है, जबकि कांग्रेस की तरफ से 100 से ज्यादा सीटों की डिमांड है। अब देखना होगा कि, सपा और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग पर क्या निर्णय होता है।