1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Elections 2027 : BJP को बड़ा झटका, विधायक ओम कुमार का निर्वाचन रद्द, हाईकोर्ट ने क्यों लिया ये एक्शन

UP Elections 2027 : BJP को बड़ा झटका, विधायक ओम कुमार का निर्वाचन रद्द, हाईकोर्ट ने क्यों लिया ये एक्शन

UP Elections 2027: Election of BJP MLA Om Kumar annulled; why did the High Court take this action?

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की सियासत से बड़ी खबर सामने आई है। बिजनौर जिले की नहटौर विधानसभा सीट (Nahtaur Assembly constituency) से बीजेपी विधायक ओम कुमार (BJP MLA Om Kumar) को इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad High Court) से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उनका निर्वाचन रद्द करने का आदेश दिया है। इसके साथ ही उनकी विधानसभा सदस्यता भी खत्म हो गई है। जस्टिस सलिल कुमार राय की एकल पीठ ने चुनाव याचिका पर सुनवाई पूरी करने के बाद यह फैसला सुनाया। हालांकि, ओम कुमार के पास अभी सुप्रीम कोर्ट जाने का विकल्प है। हाईकोर्ट ने उन्हें सुप्रीम कोर्ट में अपील दाखिल करने के लिए 15 दिन का समय दिया है।

पढ़ें :- पूर्व सांसद आनंद मोहन को करना होगा आत्मसमर्पण, बिहार सरकार का फैसला सुप्रीम कोर्ट से रद्द

258 वोटों से जीते थे ओम कुमार, RLD प्रत्याशी ने दी थी चुनौती

यह पूरा मामला 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Elections) से जुड़ा है। उस चुनाव में बीजेपी के टिकट पर मैदान में उतरे ओम कुमार ने राष्ट्रीय लोक दल (RLD) के उम्मीदवार मुंशी राम को बेहद करीबी मुकाबले में हराया था। दोनों के बीच जीत-हार का अंतर सिर्फ 258 वोटों का था। चुनाव नतीजे आने के बाद मुंशी राम ने ओम कुमार के निर्वाचन को चुनौती देते हुए वर्ष 2022 में ही इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad High Court) में याचिका दाखिल कर दी थी। इस याचिका में ओम कुमार समेत नौ अन्य लोगों को पक्षकार बनाया गया था। मुंशी राम ने चुनाव प्रक्रिया में भ्रष्ट आचरण यानी ‘करप्ट प्रैक्टिस’ का आरोप लगाया था।

हलफनामे में आय छिपाने का लगा था आरोप

मुंशी राम की चुनाव याचिका में आरोप लगाया गया था कि ओम कुमार ने चुनाव आयोग के सामने दाखिल किए गए अपने हलफनामे में वास्तविक आय की जानकारी छिपाई थी। इसी आधार पर उनके चुनाव को रद्द करने की मांग की गई थी। मामले की सुनवाई पूरी होने के बाद हाईकोर्ट ने ओम कुमार का निर्वाचन रद्द करने का फैसला सुनाया। इस आदेश के बाद उनकी विधायकी चली गई है। हालांकि, इस फैसले के खिलाफ बीजेपी विधायक को सुप्रीम कोर्ट में अपील करने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है।

पढ़ें :- राहुल गांधी की संपत्ति की CBI-ED जांच का आदेश रद्द, सुप्रीम कोर्ट बोला- हाईकोर्ट पहले उनका पक्ष सुने, फिर करें फैसला

सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली तो क्या होगा?

अब ओम कुमार के पास इस फैसले को चुनौती देने के लिए सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) जाने का विकल्प है। अगर वह तय समय के भीतर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) पहुंचते हैं और वहां से उन्हें राहत मिलती है, तो आगे की कानूनी स्थिति उसी के अनुसार तय होगी। वहीं, अगर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court)  से राहत नहीं मिलती और हाईकोर्ट का आदेश प्रभावी रहता है, तो नहटौर विधानसभा सीट (Nahtaur Assembly Constituency) रिक्त मानी जाएगी।

क्या नहटौर सीट पर होगा उपचुनाव?

आमतौर पर किसी विधायक का निर्वाचन रद्द होने के बाद संबंधित विधानसभा सीट पर उपचुनाव कराया जाता है। लेकिन नहटौर सीट के मामले में समय का गणित अहम है। प्रदेश में अगला विधानसभा चुनाव होने में छह महीने से भी कम समय बचा होने की बात कही जा रही है। ऐसे में इस सीट पर उपचुनाव होने की संभावना कम बताई जा रही है।

पढ़ें :- 24 साल पुराने गोधरा कांड में दोषी की उम्रकैद की सजा निलंबित, जानिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...