यूपी विधानसभा चुनाव (UP Assembly Elections) को लेकर राजनीतिक दलों के साथ-साथ नए राजनीतिक समूहों की नजर भी युवा मतदाताओं पर है। इसी बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके (Abhijit Dipke) ने यूपी चुनाव को लेकर Gen Z के सामने एक अलग एजेंडा रखा है।
लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव (UP Assembly Elections) को लेकर राजनीतिक दलों के साथ-साथ नए राजनीतिक समूहों की नजर भी युवा मतदाताओं पर है। इसी बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके (Abhijit Dipke) ने यूपी चुनाव को लेकर Gen Z के सामने एक अलग एजेंडा रखा है। उन्होंने युवाओं से अपील की है कि वे जाति और धर्म के नाम पर नहीं, बल्कि शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और बेहतर बुनियादी सुविधाओं के मुद्दे पर वोट करें। हालांकि, दीपके ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Assembly Elections) में न तो उम्मीदवार उतारेगी और न ही किसी राजनीतिक दल को समर्थन देगी।
यूपी चुनाव (UP Elections) को लेकर पूछे गए सवाल पर अभिजीत दीपके (Abhijit Dipke) ने कहा कि नई पीढ़ी को उसी राजनीतिक दल का साथ देना चाहिए, जो उन्हें बेहतर शिक्षा, रोजगार, अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं और मजबूत सार्वजनिक बुनियादी ढांचा उपलब्ध कराने की बात करे। उन्होंने कहा, कि ‘Gen Z को बस उसे ही समर्थन देना चाहिए, जो उन्हें अच्छी शिक्षा देगा, रोजगार देगा, अच्छा पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर देगा और अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं देगा। अब यह बाकी पार्टियों पर निर्भर करता है कि वे ये चीजें Gen Z को मुहैया कराना चाहती हैं या नहीं।
अभिजीत दीपके (Abhijit Dipke) ने साफ किया कि उनकी अपील किसी एक पार्टी के पक्ष में नहीं है। उनके मुताबिक, युवाओं को दलों के नाम या राजनीतिक पहचान के बजाय उनके काम और मुद्दों को देखकर अपना फैसला करना चाहिए।
बीजेपी के खिलाफ बोलने के सवाल पर क्या बोले?
अभिजीत दीपके (Abhijit Dipke) से सवाल किया गया कि वे केंद्र की बीजेपी सरकार के खिलाफ बोलते हैं, ऐसे में क्या उनका संदेश किसी खास राजनीतिक दल के समर्थन या विरोध में है? इस पर उन्होंने कहा कि उनकी बात शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सार्वजनिक सुविधाओं तक सीमित है। उन्होंने कहा कि ‘मैं अच्छी शिक्षा की बात कर रहा हूं, अच्छी हेल्थ केयर की बात कर रहा हूं, अच्छे रोजगार और अच्छे पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर की बात कर रहा हूं। तो क्या आप कहना चाहते हैं कि बीजेपी इन मुद्दों पर काम नहीं करना चाहती है? ऐसा तो मैंने नहीं कहा। उन्होंने दोहराया कि जो भी पार्टी इन बुनियादी मुद्दों पर काम करेगी, Gen Z को उसी को वोट देना चाहिए। अभिजीत दीपके (Abhijit Dipke) पहले ही साफ कर चुके हैं कि कॉकरोच जनता पार्टी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Assembly Elections) में हिस्सा नहीं लेगी। पार्टी न तो अपने उम्मीदवार उतारेगी और न ही किसी दूसरे दल के पक्ष में प्रचार या समर्थन करेगी।