1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Nvidia chip supply : सिंगापुर-मलेशिया समेत 4 देशों को Nvidia चिप सप्लाई बंद की , फैसले को अहम माना जा रहा

Nvidia chip supply : सिंगापुर-मलेशिया समेत 4 देशों को Nvidia चिप सप्लाई बंद की , फैसले को अहम माना जा रहा

अमेरिकी चिप निर्माता Nvidia ने दक्षिण-पूर्व एशिया के चार देशों में सर्वर की सप्लाई रोक दी है । रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिकी चिप निर्माता एनवीडिया ने मलेशिया, सिंगापुर, थाईलैंड और इंडोनेशिया में सर्वर की आपूर्ति रोक दी है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Nvidia chip supply : अमेरिकी चिप निर्माता Nvidia ने दक्षिण-पूर्व एशिया के चार देशों में सर्वर की सप्लाई रोक दी है । रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिकी चिप निर्माता एनवीडिया ने मलेशिया, सिंगापुर, थाईलैंड और इंडोनेशिया में सर्वर की आपूर्ति रोक दी है। कंपनी ने अपने मैन्युफैक्चरिंग पार्टनर्स डेल और सुपरमाइक्रो को इन देशों में सर्वर भेजने से रोकने का निर्देश दिया है। यह घटना Nvidia के सीईओ जेनसन हुआंग के इस्तीफे और फिर से पद पर बहाल होने के बाद हुई है।

पढ़ें :- Nvidia CEO ने अपनी पत्नी को धोखा देने की बात कबूली, गर्लफ्रेंड के चीनी जासूस होने के आरोपों की कंपनी कर रही जांच

कंपनी ने अपने मैन्युफैक्चरिंग पार्टनर्स Dell और Supermicro को इन देशों में सर्वर भेजने से रोकने का निर्देश दिया है। फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, यह साफ नहीं है कि सप्लाई पर लगी यह रोक अस्थायी है या स्थायी। Nvidia आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया में वाली प्रमुख कंपनियों में शामिल है। ऐसे में उसके इस फैसले को अहम माना जा रहा है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से नए टैरिफ लगाने के प्रस्ताव पर चीन ने संतुलित प्रतिक्रिया दी है। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाककुन ने कहा कि चीन और अमेरिका को आपसी सम्मान और पारस्परिक लाभ के आधार पर बातचीत के जरिए व्यापार से जुड़े मुद्दों को सुलझाना चाहिए।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...