1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. गुजरात ATS का बड़ा एक्शन, वडोदरा से जैश का संदिग्ध गिरफ्तार, AK-47 और 20 से अधिक जिंदा कारतूस बरामद

गुजरात ATS का बड़ा एक्शन, वडोदरा से जैश का संदिग्ध गिरफ्तार, AK-47 और 20 से अधिक जिंदा कारतूस बरामद

गुजरात में सुरक्षा एजेंसियों को आतंकवाद के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। गुजरात एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) ने आज शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 को वडोदरा से पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से कथित संबंध रखने वाले एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। इस आरोपी के पास से AK-47 राइफल और 20 से अधिक जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। इस कार्रवाई के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।

By Sushil Sah 
Updated Date

गुजरात। गुजरात में सुरक्षा एजेंसियों को आतंकवाद के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। गुजरात एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) ने आज शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 को वडोदरा से पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से कथित संबंध रखने वाले एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। इस आरोपी के पास से AK-47 राइफल और 20 से अधिक जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। इस कार्रवाई के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।

पढ़ें :- पंजाब के पठानकोट में घुसपैठ की कोशिश नाकाम करते हुए BSF ने पाकिस्तानी घुसपैठिए को किया ढेर

असम से वडोदरा पहुंचा था आरोपी

मीडिया ​रिपोर्ट के मुताबिक, गिरफ्तार संदिग्ध के असम से गुजरात आने की जानकारी सामने आई है। ATS ने उसे वडोदरा में एक बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया। फिलहाल आरोपी की पहचान और उसके असम से गुजरात आने के पूरे घटनाक्रम को लेकर अभी विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

AK-47 और कारतूस बरामद

एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड की कार्रवाई के दौरान आरोपी के पास से एक AK-47 असॉल्ट राइफल और 20 से अधिक राउंड जिंदा कारतूस बरामद किए गए। साथ ही जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि हथियार कहां से हासिल किया गया था और इसे किस व्यक्ति तक पहुंचाया जाना था।

पढ़ें :- मुंबई ATS ने जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े रैपिडो ड्राइवर मोहम्मद हसन अबू सरमद अख्तर को किया गिरफ्तार, PM मोदी पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

अहमदाबाद ले जाकर की जा रही पूछताछ

आरोपी के गिरफ्तारी के बाद संदिग्ध को आगे की कानूनी कार्रवाई और पूछताछ के लिए अहमदाबाद ले जाया गया। जांच एजेंसियां उसके संभावित आतंकी संपर्कों, हथियारों की सप्लाई और गुजरात में उसकी गतिविधियों की जांच कर रही हैं।

हथियारों के नेटवर्क की जांच में जुटी एजेंसियां

एजेंसियां यह भी जांच कर रही हैं कि आरोपी का जैश-ए-मोहम्मद से वास्तविक संबंध क्या है और क्या उसके साथ अन्य लोग भी इस गतिविधि में शामिल हैं। साथ ही ​हथियारों से जुड़े अन्य कड़ियों का भी पता लगाया जा रहा है। हालांकि अभी किसी बड़ी आतंकी साजिश के सफलतापूर्वक उजागर होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

बता दें कि इस गिरफ्तारी को गुजरात में आतंकवाद के खिलाफ सुरक्षा एजेंसियों की अहम कार्रवाई माना जा रहा है। फिलहाल इस मामले में आगे की जांच जारी है।

पढ़ें :- लक्षद्वीप में 3 हजार करोड़ की ड्रग्स जब्त, ईरानी नाव से 5 पाकिस्तानी खेप मुंबई ले जा रहे थे

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...