1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. America Storm : अमेरिका में तूफान का कहर, 9 लाख घरों की बिजली गुल; 400 फ्लाइट्स रद्द

America Storm : अमेरिका में तूफान का कहर, 9 लाख घरों की बिजली गुल; 400 फ्लाइट्स रद्द

अमेरिका के मध्य और पूर्वी हिस्सों में आए गुरुवार को एक भीषण तूफान के कारण लाखों लोगों का थैंक्सगिविंग का जश्न बाधित हो गया। इस तूफान की वजह से मौसम खराब हो गया। तेज हवाओं, बारिश और बाढ़ के कारण कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित हुआ।

By अनूप कुमार 
Updated Date

America Storm : अमेरिका के मध्य और पूर्वी हिस्सों में आए गुरुवार को एक भीषण तूफान के कारण लाखों लोगों का थैंक्सगिविंग का जश्न बाधित हो गया। इस तूफान की वजह से मौसम खराब हो गया। तेज हवाओं, बारिश और बाढ़ के कारण कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित हुआ।

पढ़ें :- Oscar 2027 : रामायण टॉप-20 VFX फिल्मों में शामिल, इसका विजुअल इफेक्ट बनाने वाली कंपनी जीत चुकी है 8 ऑस्कर, इनसे है मुकाबला

पेड़ गिरने से घरों और बिजली की लाइनों को नुकसान पहुंचा। हवाई यात्रा भी प्रभावित हुई। लगभग दस लाख घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की बिजली गुल हो गई, और छुट्टियों के दौरान होने वाली यात्राएं भी बुरी तरह प्रभावित हुईं। करीब 400 उड़ानें रद्द कर दी गईं, जबकि 2 हजार से ज्यादा फ्लाइट्स देरी से चली। तूफान का सबसे ज्यादा असर अमेरिका के पूर्वी हिस्से में पड़ा।

पेंसिल्वेनिया सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ, जहां 2,35,000 से अधिक जगहों पर बिजली गुल रही। इसके बाद न्यू जर्सी , मैरीलैंड , वर्जीनिया , मिसौरी , न्यूयॉर्क और डेलावेयर का नंबर आता है।

 

पढ़ें :- 'शेख हसीना' की वापसी से पहले बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा, यूनुस के ग्रामीण बैंक की शाखाओं में आगजनी से मचा हड़कंप
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...