ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 11 दिसंबर 2026 को शनि देव मीन राशि में मार्गी (सीधी चाल) होने जा रहे हैं। करीब साढ़े चार महीने (27 जुलाई से) वक्री रहने के बाद शनि की यह सीधी चाल सभी 12 राशियों के करियर, आर्थिक स्थिति और रुके हुए कामों पर गहरा असर डालेगी।
Shani Margi 2026 : ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 11 दिसंबर 2026 को शनि देव मीन राशि में मार्गी (सीधी चाल) होने जा रहे हैं। करीब साढ़े चार महीने (27 जुलाई से) वक्री रहने के बाद शनि की यह सीधी चाल सभी 12 राशियों के करियर, आर्थिक स्थिति और रुके हुए कामों पर गहरा असर डालेगी। शनि कर्म, न्याय, धैर्य, संघर्ष और उपलब्धियों के ग्रह हैं। जब शनि मार्गी होते हैं, तो मेहनत के परिणाम स्पष्ट दिखने लगते हैं और अटके हुए काम धीरे-धीरे पूरे होने लगते है।
मेष राशि
मेष राशि के जातक नौकरी के सिलसिले में विदेश जाने या शहर बदलने की योजना बना रहे हैं तो इन लोगों को थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। इस अवधि में अचानक खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए कर्ज लेने से बचें और बजट बनाकर चलें। किसी भी नए कॉन्ट्रैक्ट पर हस्ताक्षर करने से पहले कागजात अच्छी तरह जांच लें।
सिंह राशि
अपने जरूरी काम दूसरों के भरोसे न छोड़ें। आर्थिक मोर्चे पर शेयर बाजार या किसी भी जोखिम भरे निवेश से दूर रहना ही बेहतर होगा। नौकरी बदलने का फैसला जल्दबाजी में न लें।