अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन स्थित रोनाल्ड रीगन वाशिंगटन नेशनल एयरपोर्ट (DCA) पर शुक्रवार शाम एक बड़ा विमान हादसा होने से टल गया। यह घटना तब हुई जब उड़ान भरने के लिए रनवे की ओर बढ़ते (टैक्सी करते) समय अमेरिकन एयरलाइंस के दो यात्री विमानों के पंख (विंग्स) आपस में टकरा गए।
Washington Airport : अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन स्थित रोनाल्ड रीगन वाशिंगटन नेशनल एयरपोर्ट (DCA) पर शुक्रवार शाम एक बड़ा विमान हादसा होने से टल गया। यह घटना तब हुई जब उड़ान भरने के लिए रनवे की ओर बढ़ते (टैक्सी करते) समय अमेरिकन एयरलाइंस के दो यात्री विमानों के पंख (विंग्स) आपस में टकरा गए। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी यात्री या क्रू सदस्य को कोई चोट नहीं आई है और सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं। रिपोर्ट के अनुसार फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने बताया कि 27 नवंबर को स्थानीय समयानुसार शाम 5 बजे के करीब अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट 638 और फ्लाइट 2152 के पंख आपस में टकरा गए। उस समय दोनों विमान उड़ान भरने के लिए टैक्सीिंग कर रहे थे।
घटना के बाद दोनों विमान अपने-अपने गेट पर लौट आए और एयरलाइन की मेंटेनेंस टीम द्वारा जांच के लिए उन्हें सेवा से हटा दिया गया। CBS न्यूज को दिए एक बयान में अमेरिकन एयरलाइंस ने कहा, ‘दोनों विमान अपने गेट पर लौट आए और हमारी मेंटेनेंस टीम द्वारा जांच के लिए उन्हें सेवा से हटा दिया गया है।’ FAA और अमेरिकन एयरलाइंस ने पुष्टि की कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।