भाजपा ने आज ही राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए थे, वहीं कांग्रेस ने भी बड़ा फैसला लेते हुए अपने राज्य सभा प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन को राज्यसभा का उम्मीदवार घोषित कर दिया है।
नई दिल्ली। भाजपा ने आज ही राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए थे, वहीं कांग्रेस ने भी बड़ा फैसला लेते हुए अपने राज्य सभा प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन को राज्यसभा का उम्मीदवार घोषित कर दिया है।
इसकी जानकारी कांग्रेस की ओर से प्रेस रिलीज में दी गई है। काफी अटकलों और संभावित नामों पर जारी अफवाहों के बीच कांग्रेस ने बड़ा फैसला लेते हुए महिला को राज्यसभा भेजने का फैसला लिया है। मीनाक्षी नटराजन के नाम भी दिग्गजों के साथ रेस में पहले ही चल रहा था और काफी गंभीरता से विचार किया जा रहा था,अब उनके नाम पर मुहर लगा दी है।

कांग्रेस द्वारा जारी सूची के अनुसार, कर्नाटक से मल्लिकार्जुन खरगे, पवन खेड़ा और मंसूर अली खान को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं मध्य प्रदेश से पूर्व सांसद और वरिष्ठ कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन को टिकट दिया गया है।
गांधी परिवार की करीबी हैं मीनाक्षी
दरअसल, मीनाक्षी नटराजन की गांधी परिवार से नजदीकी है और नटराजन को कांग्रेस विचारधारा के प्रति समर्पित नेता माना जाता है। इन्ही सभी चीजों का फायदा मीनाक्षी नटराजन को मिला है । लिहाजा मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है और सारी अटकलों पर विराम लगा दिया है।
बीजेपी पहले ही कर चुकी है प्रत्याशियों का ऐलान
काफी समय से राज्यसभा उम्मीदवारों के नामों को लेकर लगाई जा रही अटकलों पर से आज पर्दा उठ गया है। मध्य प्रदेश से राज्यसभा जाने वाले नामों का फैसला भारतीय जनता पार्टी ने कर दिया है। जिन दो नामों का ऐलान बीजेपी ने किया है वो काफी चौंकाने वाला है। किसी को भी कोई अंदाजा नहीं था जो नाम रेस में चल रहे हैं वो हवा में रह जाएंगें और ऐसे नामो पर बीजेपी मुहर लगाएगी जो सबकी सोच से परे होंगे।
भाजपा ने राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी करते हुए सारी अटकलों और अफवाहों पर विराम लगाते हुए ऐसे नामों को प्रत्याशी बनाया जो किसी के जहन में नहीं थे। एमपी से तरुण चुग औऱ राजनीश अग्रवाल को राज्यसभा उम्मीदवार बनाकर बीजेपी ने सबको चौंका दिया है।