योगगुरु बाबा रामदेव (Yoga Guru Baba Ramdev) ने जेन-जी (Gen-Z) आंदोलन को लेकर स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) के मौके पर एक बड़ा बयान दिया है। साथ ही बाबा रामदेव (Baba Ramdev) ने खासकर सरकारी नौकरियों को लेकर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए नसीहत दी है। योगगुरु स्वामी रामदेव (Yogaguru Swami Ramdev) ने कहा कि देश में चारों तरफ हंगामा है।
देहरादून: योगगुरु बाबा रामदेव (Yoga Guru Baba Ramdev) ने जेन-जी (Gen-Z) आंदोलन को लेकर स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) के मौके पर एक बड़ा बयान दिया है। साथ ही बाबा रामदेव (Baba Ramdev) ने खासकर सरकारी नौकरियों को लेकर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए नसीहत दी है। योगगुरु स्वामी रामदेव (Yogaguru Swami Ramdev) ने कहा कि देश में चारों तरफ हंगामा है। छोटे छोटे स्कूल कॉलेजों से बच्चे निकल रहे हैं। वहां टीचर, किताब, लाइट, पानी और शौचालय जैसी इत्यादि मूलभूत सुविधाओं की कमी है। जहां सब कुछ है, वहां पढ़ाई में नकल हो जाती है, पेपर लीक हो जाता है।
बाबा रामदेव ने स्कूलों में टीचर, बिजली, पानी और टॉयलेट की कमी पर उठाए सवाल। देश में करप्शन और एजुकेशन सिस्टम को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने पेपर लीक और सरकारी जॉब के इंटरव्यू में करप्शन का भी मुद्दा उठाया। #IndependenceDay #15August #स्वतंत्रता_दिवस #RedFort #ramdevbaba pic.twitter.com/LHii63dMQ9
— Pardaphash Today (@PardaphashToday) August 15, 2026
बाबा रामदेव (Baba Ramdev) ने आरोप लगाया कि खासकर सरकारी नौकरियों में इंटरव्यू के दौरान 90 से 99 प्रतिशत तक घोटाला होता है। अपने जाति, वर्ग, समुदाय और विचार के लोगों को नौकरी देते हैं और बाकियों को धक्का मार देते हैं। यह सब अपमानजनक और लोकतंत्र के खिलाफ है. एक तरफ हम सत्यमेव जयते की बात कर रहे हैं। दूसरी तरफ पहले से तय करके लाखों करोड़ों रुपए लेकर नौकरियां बांटी जा रहीं हैं। यदि देश में आंदोलन ही चलते रहे तो, यह देश कैसी चलेगा?
स्वामी रामदेव (Swami Ramdev) ने कहा कि दो टूक कहा कि अभी भी समय है, सुधर जाओ। नहीं तो देश में और भी ज्यादा आंदोलन हो सकते हैं। स्वामी रामदेव (Swami Ramdev) ने कहा वैसे तो आंदोलन के नाम पर वह अराजकता का समर्थन और उसे बर्दाश्त नहीं करते हैं। लेकिन यह भी सच है कि देश में घपला भी बहुत है। ये घपले ठीक कर लो, कहीं ऐसा न हो कि बाबा रामदेव को दोबारा आंदोलन करने पड़े। स्वामी रामदेव ने कहा कि आज देश में नफरत और घृणा का ऐसा माहौल बन गया है कि देश की संसद में पक्ष और विपक्ष पाकिस्तान और हिंदुस्तान की तरह एक दूसरे के खिलाफ खड़े हैं।
राजनीतिक और जातीय तौर पर नफरत करने वाले लोगों पर धिक्कार है। देश में ऐसा नहीं होना चाहिए। सत्ता पक्ष को विपक्ष से माता पिता के समान प्यार करना चाहिए। वहीं जेन जी प्रोटेस्ट (Gen Z Protests) में शामिल युवक युवतियों पर भी स्वामी रामदेव ने सवाल खड़े किये, उन्होंने युवक युवतियों पर भी तंज कसा। लेकिन आजादी के नाम पर ऐसा नहीं होना चाहिए। बता दें कि योगगुरु स्वामी रामदेव (Swami Ramdev) ने स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) के अवसर पर पतंजलि योगपीठ (Patanjali Yogpeeth) में ध्वजारोहण किया और देश को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। इस दौरान उनके साथ पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण (Acharya Balkrishna, General Secretary of Patanjali Yogpeeth) और कई साधक उपस्थित रहे। कई देशभक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।