1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. नैनीताल में हरियाणा के पर्यटकों से भरा टेंपो ट्रैवलर खाई में गिरा, 22 यात्री घायल, दो की हालत गंभीर

नैनीताल में हरियाणा के पर्यटकों से भरा टेंपो ट्रैवलर खाई में गिरा, 22 यात्री घायल, दो की हालत गंभीर

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में हादसों का सिलसिलेवार होना थम नहीं रहा है। नैनीताल जिले के मल्ला रामगढ़ क्षेत्र में आज 14 अगस्त, यानी शुक्रवार अगस्त दोपहर को एक बड़ा सड़क दुर्घटना हो गया। यहां भवाली से मुक्तेश्वर की ओर जा रहा हरियाणा के पर्यटकों से भरा एक टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा पलटी। इस दुर्घटना में वाहन में सवार सभी 22 यात्री घायल हो गए हैं, जिनमें से दो की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।

By Sushil Sah 
Updated Date

नैनीताल। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में हादसों का सिलसिलेवार होना थम नहीं रहा है। नैनीताल जिले के मल्ला रामगढ़ क्षेत्र में आज 14 अगस्त, यानी शुक्रवार अगस्त दोपहर को एक बड़ा सड़क दुर्घटना हो गया। यहां भवाली से मुक्तेश्वर की ओर जा रहा हरियाणा के पर्यटकों से भरा एक टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा पलटी। इस दुर्घटना में वाहन में सवार सभी 22 यात्री घायल हो गए हैं, जिनमें से दो की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।

पढ़ें :- यूपी में बारिश का तांडव जारी : 23 जिलों में बाढ़ जैसे हालात, 16 हजार से ज्यादा लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए

लक्ष्मी खान के पास अनियंत्रित हुआ वाहन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हरियाणा से पर्यटकों का एक दल टेंपो ट्रैवलर गाड़ी संख्या: HR 55 AJ 4172, से मुक्तेश्वर घूमने जा रहा था। दोपहर करीब 1:30 बजे जैसे ही वाहन मल्ला रामगढ़ के लक्ष्मी खान के पास पहुंचा, वैसे ही चालक मोड़ पर नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद वाहन सीधे गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

SDRF और स्थानीय लोगों ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

इस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामिण, भवाली व रामगढ़ थाने की पुलिस और राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) की टीम मौके पर तुरंत पहुंची। खाई गहरी होने के कारण बचाव कार्य में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा, लेकिन स्थानीय लोगों और रेस्क्यू टीमों ने लगातार तत्परता दिखाते हुए सभी 22 घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला।

पढ़ें :- हरियाणा के सरकारी स्कूलों में सुरक्षा सख्त, बाहरी लोगों और अभिभावकों के लिए नो-एंट्री

रामगढ़ अस्पताल में चल रहा इलाज

उसके बाद सभी घायलों को तुरंत एम्बुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (Community Health Center) रामगढ़ भेजा गया। फिलहाल, सभी घायलों का उपचार जारी है। आपको बता दें कि हादसे में दो यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर करने की तैयारी जोरो—शोरों से चल रही है। साथ ही पुलिस ने घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...