1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की राजनीति निरंतर निम्नस्तरीयता और वैचारिक दिवालियेपन की ओर बढ़ रही: केशव मौर्य

राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की राजनीति निरंतर निम्नस्तरीयता और वैचारिक दिवालियेपन की ओर बढ़ रही: केशव मौर्य

केशव मौर्य ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, कांग्रेस की सर्वेसर्वा सोनिया गांधी अपने बेटे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के निरंतर अमर्यादित आचरण पर क्या सोचती होंगी? राहुल गांधी जिस संवैधानिक पद पर विराजमान हैं, उसका दायित्व उनसे गंभीरता, संयम और शालीनता की अपेक्षा करता है। इसके विपरीत उनका हालिया व्यवहार राजनीतिक हताशा, निराशा और गहरी कुंठा से लबालब है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की राजनीति निरंतर निम्नस्तरीयता और वैचारिक दिवालियेपन की ओर बढ़ रही है। इसमें कोई संशय नहीं है। अपनी सीमा समझना बुद्धिमानी है।

पढ़ें :- विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस: सीएम योगी बोले-1947 का बंटवारा कांग्रेस की कायरता का था प्रमाण

केशव मौर्य ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, कांग्रेस की सर्वेसर्वा सोनिया गांधी अपने बेटे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के निरंतर अमर्यादित आचरण पर क्या सोचती होंगी? राहुल गांधी जिस संवैधानिक पद पर विराजमान हैं, उसका दायित्व उनसे गंभीरता, संयम और शालीनता की अपेक्षा करता है। इसके विपरीत उनका हालिया व्यवहार राजनीतिक हताशा, निराशा और गहरी कुंठा से लबालब है।

पढ़ें :- वीर सावरकर पर टिप्पणी मामले में राहुल गांधी को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया केस, 'ऐसे नहीं चल सकता मुकदमा'

उन्होंने आगे लिखा, राहुल गांधी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर आए दिन इसलिए विफरते रहते हैं, क्योंकि इस राष्ट्रवादी भट्टी में तपकर निकले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह जी समेत अनेक नेता आज देश और विभिन्न राज्यों में अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। देश को आज़ादी दिलाने का अहंकार पालने वाली कांग्रेस और गांधी परिवार आज हाशिए पर हैं।

डिप्टी सीएम ने आगे लिखा, रचनात्मक कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में अपनी ‘नानी के देश’ की प्रधानमंत्री पर ओछी टिप्पणी पर राहुल जी का दांत निपोरना बताता है कि उनकी नज़र में महिला सम्मान की कोई क़ीमत नहीं है। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की राजनीति निरंतर निम्नस्तरीयता और वैचारिक दिवालियेपन की ओर बढ़ रही है। इसमें कोई संशय नहीं है। अपनी सीमा समझना बुद्धिमानी है, लेकिन अपनी सीमा के इतर जाकर बार-बार मसखरी कर दूसरे को नीचा दिखाने का दूसरा नाम राहुल गांधी है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...