बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इन दिनों अपनी फिल्मों को लेकर लगातार चर्चा में हैं। ‘धुरंधर’ और उसके दूसरे पार्ट की सफलता के बाद अब फैंस को उनकी अगली फिल्म ‘प्रलय’ का इंतजार है। जय मेहता के निर्देशन में बन रही यह जॉम्बी थ्रिलर फिल्म रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के लिए एक बिल्कुल अलग तरह का प्रोजेक्ट बताई जा रही है। लेकिन फिल्म की शूटिंग को लेकर अब बड़ा बदलाव सामने आया है।
मुंबई। बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इन दिनों अपनी फिल्मों को लेकर लगातार चर्चा में हैं। ‘धुरंधर’ और उसके दूसरे पार्ट की सफलता के बाद अब फैंस को उनकी अगली फिल्म ‘प्रलय’ का इंतजार है। जय मेहता के निर्देशन में बन रही यह जॉम्बी थ्रिलर फिल्म रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के लिए एक बिल्कुल अलग तरह का प्रोजेक्ट बताई जा रही है। लेकिन फिल्म की शूटिंग को लेकर अब बड़ा बदलाव सामने आया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रलय की शूटिंग (Shooting of ‘Pralay’) का एक हिस्सा पहले ऑस्ट्रेलिया में किया जाना था, लेकिन अब मेकर्स ने शूटिंग को ऑस्ट्रेलिया से मुंबई (Australia to Mumbai) शिफ्ट करने का फैसला किया है। इस बदलाव की सबसे बड़ी वजह रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की निजी प्राथमिकता बताई जा रही है।
दरअसल रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की पत्नी अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (Actress Deepika Padukone) दूसरी बार मां बनने वाली हैं। ऐसे में रणवीर इस खास दौर में पत्नी के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताना चाहते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, वह लंबे समय तक ऑस्ट्रेलिया में रहकर शूटिंग करने के बजाय मुंबई में रहकर अपना काम पूरा करना चाहते हैं। इसी वजह से मेकर्स ने शूटिंग शेड्यूल में बदलाव किया है। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) पहले से एक बेटी के माता-पिता हैं, जिसका नाम दुआ है। दीपिका अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान भी अपने आगामी प्रोजेक्ट्स से जुड़ा काम पूरा कर रही हैं। वहीं रणवीर भी इस दौरान परिवार से दूर रहने के बजाय शूटिंग को घर के करीब रखना चाहते हैं।
हालांकि शूटिंग लोकेशन बदलने की सिर्फ यही एक वजह नहीं बताई जा रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रलय की टीम को ऑस्ट्रेलिया में कुछ लोकेशंस पर शूटिंग की अनुमति लेने में भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में व्यक्तिगत और प्रोडक्शन से जुड़ी दोनों परिस्थितियों को देखते हुए मेकर्स ने ऑस्ट्रेलिया का शेड्यूल मुंबई शिफ्ट करने का फैसला किया। मुंबई में शूटिंग होने से फिल्म की टीम के लिए प्रोडक्शन मैनेजमेंट भी आसान हो सकता है और रणवीर सिंह अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों के साथ फिल्म की शूटिंग भी जारी रख सकेंगे।
प्रलय को लेकर फैंस की दिलचस्पी इसलिए भी बढ़ी हुई है क्योंकि फिल्म में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) एक अलग तरह के किरदार में नजर आने वाले हैं। जय मेहता के निर्देशन में बन रही यह जॉम्बी थ्रिलर कहानी और ट्रीटमेंट के लिहाज से रणवीर की पिछली फिल्मों से काफी अलग होने वाली है।
रिपोर्ट : कल्पना पांडेय