1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कंगना रनौत के खिलाफ आगरा में केस दर्ज, ‘जेनरेशन गटर’ टिप्पणी पर कोर्ट में पहुंचा मामला

कंगना रनौत के खिलाफ आगरा में केस दर्ज, ‘जेनरेशन गटर’ टिप्पणी पर कोर्ट में पहुंचा मामला

बीजेपी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। NEET-UG पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों को लेकर की गई उनकी कथित जेनरेशन गटर टिप्पणी अब कानूनी विवाद में बदल गई है। आगरा में राजीव गांधी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने कंगना के खिलाफ MP, MLA..

By Harsh 
Updated Date

नई दिल्ली। बीजेपी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। NEET-UG पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों को लेकर की गई उनकी कथित जेनरेशन गटर टिप्पणी अब कानूनी विवाद में बदल गई है। आगरा में राजीव गांधी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने कंगना के खिलाफ MP, MLA विशेष अदालत में शिकायत दर्ज कराई है। इस मामले पर कोर्ट 21 अगस्त को सुनवाई करेगा।

पढ़ें :- 'मेरी नालायक औलाद' हनी सिंह ने बादशाह की पुरानी क्लिप में किया कमेंट, फिर स्टोरी लगा लिखे 'मेरी गंदी औलाद'

मामला उस वक्त का है जब दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र NEET-UG पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान कंगना ने सोशल मीडिया पर प्रदर्शनकारियों के रवैये, भाषा और व्यवहार को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने प्रदर्शन से जुड़े कुछ वीडियो साझा करते हुए प्रदर्शनकारियों के लिए जेनरेशन गटर जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया था।

कंगना ने अपनी पोस्ट में प्रदर्शनकारियों की भाषा और तौर-तरीकों पर सवाल उठाते हुए कहा था कि उन्होंने एक ही जगह पर इतनी कथित बदसूरती और खराब व्यवहार पहले कभी नहीं देखा। कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कई पोस्ट शेयर किए और विरोध प्रदर्शन के वीडियो को उल्टी लाने वाला करार दिया। BJP सांसद ने प्रदर्शनकारियों के अंदाज और भाषा की आलोचना की। उन्होंने लिखा, मैंने अपनी जिंदगी में कभी एक जगह इतनी बदसूरती नहीं देखी Gen Z के विरोध प्रदर्शनों की ये रील्स उल्टी लाने वाली हैं उन्होंने आगे कहा, जिस तरह से वे बातें करते हैं और जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल करते हैं। मैंने अपनी जिंदगी में कभी भी हर फ्रेम में सब कुछ इतना बुरा और भद्दा एक साथ नहीं देखा, इन्हें कौन पैदा कर रहा और पाल-पोस रहा है।

कंगना की इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर भी उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ा। अब अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने आरोप लगाया है कि इस बयान से छात्रों और उनके परिवारों का अपमान हुआ है। उनका कहना है कि छात्रों का विरोध शिक्षा और उनके भविष्य से जुड़े मुद्दों को लेकर था।

फिलहाल मामला अदालत पहुंच चुका है और अब 21 अगस्त की सुनवाई पर नजर रहेगी। कोर्ट इस शिकायत पर आगे क्या रुख अपनाता है, यह देखने वाली बात होगी। वहीं कंगना की टिप्पणी को लेकर राजनीतिक और सामाजिक बहस भी जारी है।

पढ़ें :- कॉकरोच जनता पार्टी का बड़ा ऐलान, अब देशभर के सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाने के लिए चलेगा अभियान

रिपोर्ट: कल्पना पाण्डे

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...