1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. राम मंदिर BJP के लिए पहले राष्ट्रीय मुद्दा था, अब ‘चढ़ावा चोरी’ पर सवाल पूछो तो मोदी सरकार ‘स्टेट सब्जेक्ट’ बताकर झाड़ रही है पल्ला : प्रियंका गांधी

राम मंदिर BJP के लिए पहले राष्ट्रीय मुद्दा था, अब ‘चढ़ावा चोरी’ पर सवाल पूछो तो मोदी सरकार ‘स्टेट सब्जेक्ट’ बताकर झाड़ रही है पल्ला : प्रियंका गांधी

वायनाड लोकसभा सीट से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने सरकार पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के खिलाफ तौर पर बल प्रयोग का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जब हजारों छात्र अपनी मांगों को लेकर एकत्र होते हैं तो उन पर लाठीचार्ज और पैलेट गन का इस्तेमाल किया जाता है। उन्होंने बिहार में प्रदर्शनकारी छात्रों पर कथित तौर पर एके-47 से फायरिंग किए जाने का भी दावा किया।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। वायनाड लोकसभा सीट से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने सरकार पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के खिलाफ तौर पर बल प्रयोग का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जब हजारों छात्र अपनी मांगों को लेकर एकत्र होते हैं तो उन पर लाठीचार्ज और पैलेट गन का इस्तेमाल किया जाता है। उन्होंने बिहार में प्रदर्शनकारी छात्रों पर कथित तौर पर एके-47 से फायरिंग किए जाने का भी दावा किया। प्रियंका गांधी ने सवाल उठाया कि क्या सरकार जनता के प्रति जवाबदेह नहीं है और क्या विपक्ष से भी यह अपेक्षा की जाती है कि वह चुपचाप बैठा रहे।

पढ़ें :- 9 साल से बंद JPNIC का बुरा हाल देख भड़के अखिलेश, बोले-भाजपा और उनके संगी-साथियों को न इतिहास की पीढ़ियाँ माफ़ करेंगी न भविष्य की

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि जब हजारों छात्रों पर लाठियां बरसाई जाती हैं और पैलेट गन चलाई जाती है, तो सरकार को जनता के प्रति जवाबदेह होना चाहिए। विपक्ष जनता और छात्रों से जुड़े मुद्दों पर आवाज उठाता रहेगा।

कांग्रेस महासचिव एवं सांसद प्रियंका गांधी ने कहा कि क्या हम भी मीडिया की तरह चुप बैठें? जब सरकार छात्रों पर लाठी चलवाती हो, पेलेट गन और AK-47 चलवाती है तो क्या इसके लिए सरकार जवाबदेह नहीं है? क्या मीडिया की तरह हम भी चुप बैठ जाएं। आप (मीडिया) ये चाहते हो?

प्रियंका गांधी ने कहा कि जब चुनाव से पहले BJP को राजनीति करनी थी, तब राम मंदिर पूरे देश का विषय था, लेकिन जब ‘चढ़ावा चोरी’ के बाद मोदी सरकार से सवाल पूछे जा रहे हैं, तो इसे ‘स्टेट सब्जेक्ट’ बताकर कहते हैं। हम जवाब नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि पूरे देश के करोड़ों रामभक्तों ने अपनी आस्था से राम मंदिर में चढ़ावा दिया है। ये प्रदेश का नहीं पूरे देश का विषय है।

 

पढ़ें :- Gold Price Crash : चांदी 2 दिन में 8803 रुपये, सोना 2652 रुपये सस्ता,कच्चे तेल की कीमत में तेजी और PM मोदी की अपील का असर

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...