एक्टर प्रकाश राज ने दावा किया है कि बेंगलुरु निर्वाचन क्षेत्र की वोटर लिस्ट से उनका नाम हटा दिया गया है। एक्टर के मुताबिक SIR प्रक्रिया के बाद उनका वोटिंग राइट डिलीट किया गया। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए इस पूरी प्रक्रिया पर सवाल उठाए और इसे बड़ा जोक बताया...
डिजिटल डेस्क। एक्टर प्रकाश राज ने दावा किया है कि बेंगलुरु निर्वाचन क्षेत्र की वोटर लिस्ट से उनका नाम हटा दिया गया है। एक्टर के मुताबिक SIR प्रक्रिया के बाद उनका वोटिंग राइट डिलीट किया गया। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए इस पूरी प्रक्रिया पर सवाल उठाए और इसे बड़ा जोक बताया। प्रकाश राज का कहना है कि उनका जन्म बेंगलुरु में हुआ यहीं उन्होंने पढ़ाई की और थिएटर भी किया। ऐसे में वोटर लिस्ट से नाम हटाए जाने पर उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अब वह देखेंगे कि अपना वोटर आईडी वापस हासिल करने के लिए उन्हें कौन-कौन से दस्तावेज दिखाने पड़ेंगे।
एक्टर ने कहा कि सत्ता में बैठे लोग अपनी ताकत दिखाने के लिए किसी का वोट देने का अधिकार छीन सकते हैं लेकिन सवाल यह है कि क्या वे लोगों को उन्हें सत्ता से हटाने की कोशिश करने से भी रोक पाएंगे। उन्होंने अपने पोस्ट में भी इसी बात को लेकर सरकार पर निशाना साधा।
पहले भी वोटर आईडी को लेकर विवाद में आए थे प्रकाश राज
प्रकाश राज का नाम इससे पहले भी वोटर आईडी से जुड़े एक मामले में सामने आ चुका है। इसी साल जून में बेंगलुरु की एक अदालत ने उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था। मामला 2019 की एक शिकायत से जुड़ा है जिसमें वकील दिलीप कुमार ने आरोप लगाया था कि प्रकाश राज के पास अलग-अलग राज्यों के मतदाता पहचान पत्र हैं। शिकायतकर्ता के मुताबिक पुलिस और चुनाव आयोग से संपर्क करने के बावजूद मामले में कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने अदालत का रुख किया। कोर्ट की ओर से पेश होने के लिए समन भेजे जाने के बावजूद प्रकाश राज के अदालत में उपस्थित नहीं होने पर गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था।
Fraand 😂😂 you may chose n deny voting rights of few citizens who may not elect you back to thrown.. but can you stop us from eventually bringing you down from your thrown #justasking pic.twitter.com/S8BpM3CNy0
पढ़ें :- Assembly By-Election Voting : आज बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर विधानसभा सीट पर बीजेपी की साख दांव पर, तीनों सीटों पर वोटिंग जारी
— Prakash Raj (@prakashraaj) August 11, 2026
फिल्मों के साथ बेबाक बयानों को लेकर भी चर्चा में
प्रकाश राज फिल्मों के साथ-साथ सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी मुखर राय रखने के लिए भी जाने जाते हैं। हाल के दिनों में वह कई राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर खुलकर बोलते नजर आए हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो वह दृश्यम 3 में भी नजर आएंगे।