1. हिन्दी समाचार
  2. ब्‍यूटी
  3. Homemade Face Wash : घर पर इन पांच चीजों से तैयार करें नेचुरल फेस वॉश, चेहरे पर आएगा गजब का निखार

Homemade Face Wash : घर पर इन पांच चीजों से तैयार करें नेचुरल फेस वॉश, चेहरे पर आएगा गजब का निखार

Homemade Face Wash: आधुनिक जीवन शैली में फेश वॉश स्किन केयर रूटीन का एक जरूरी हिस्सा बन चुका है। चेहरे को साफ रखने के लिए ज्यादातर लोग बाजार में मिलने वाले फेस वॉश का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप बेहद आसानी से शुद्ध और नेचुरल फेस वॉश घर पर भी तैयार कर सकते हैं?

By santosh singh 
Updated Date

Homemade Face Wash: आधुनिक जीवन शैली में फेश वॉश स्किन केयर रूटीन का एक जरूरी हिस्सा बन चुका है। चेहरे को साफ रखने के लिए ज्यादातर लोग बाजार में मिलने वाले फेस वॉश का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप बेहद आसानी से शुद्ध और नेचुरल फेस वॉश घर पर भी तैयार कर सकते हैं? इसे बनाने के लिए बेसन, कस्तूरी हल्दी, चंदन पाउडर, मुल्तानी मिट्टी और चावल के आटे जैसी चीजों की जरूरत होगी जो आसानी से मिल जाती हैं। तो आइए जानते हैं कि घर पर नेचुरल फेश वॉश कैसे बना सकते हैं और यह स्किन के लिए कैसे फायदेमंद हो सकता है।

पढ़ें :- 'हनुमान अंश' के गायक सुनील लोधी को सरकार देगी 1 लाख रुपये, CM मोहन यादव ने दिया बड़ा तोहफा

सामग्री (Ingredients)

2 चम्मच बेसन

2 चम्मच चंदन पाउडर

1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी

पढ़ें :- हरियाणा के हिसार में स्वाइन फ्लू से महिला की मौत, हरियाणा में अब तक 276 मामले

1 चम्मच कस्तूरी हल्दी

1 चम्मच चावल का आटा

एक एयरटाइट कंटेनर

घर पर फेस वॉश कैसे बनाएं?

नेचुरल फेस वॉश बनाने के लिए सबसे पहले एक साफ और सूखे बाउल में बेसन, कस्तूरी हल्दी, चंदन पाउडर, मुल्तानी मिट्टी और चावल का आटा डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब तैयार मिश्रण को एक एयरटाइट कंटेनर में रख लें। जब भी इसका इस्तेमाल करना हो लगभग 2 चम्मच मिश्रण लें और इसमें जरूरत के अनुसार गुलाब जल डालकर पेस्ट बना लें। अगर आपकी स्किन ड्राई है तो गुलाब जल की जगह दूध या थोड़ा शहद मिला सकते हैं। अब तैयार पेस्ट को चेहरे पर हल्के हाथों से लगाएं और लगभग 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद ठंडे पानी से चेहरा अच्छी तरह धो लें।

पढ़ें :- लखनऊ में स्वाइन फ्लू जांच के दाम तय: अब प्राइवेट लैब 3000 रुपये से ज्यादा नहीं वसूल सकेंगे, उल्लंघन पर रद्द होगा लाइसेंस

इस फेस वॉश के क्या फायदे हैं?

बेसन चेहरे से गंदगी, पसीना और एक्स्ट्रा ऑयल हटाकर स्किन को गहराई से साफ करता है। वहीं, कस्तूरी हल्दी में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण पिंपल्स और मुंहासों को कम करने के साथ स्किन को साफ और ग्लोइंग बनाते हैं। चंदन पाउडर त्वचा को ठंडक देने के साथ जलन और रेडनेस को कम करने में मदद कर सकता है।

मुल्तानी मिट्टी पोर्स को साफ कर एक्स्ट्रा ऑयल को कंट्रोल करती है, जिससे ऑयली और पिंपल-प्रोन स्किन को फायदा मिलता हैं वहीं, चावल का आटा स्किन को नेचुरली एक्सफोलिएट करता है, टैनिंग कम करता है और चेहरे की रंगत निखारने में मदद करता है।

इन बातों का रखें ध्यान

पहली बार चेहरे पर इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। अगर जलन, खुजली या लालिमा जैसी समस्या हो तो इसका इस्तेमाल तुरंत बंद कर दें। फेस वॉश को हमेशा हल्के हाथों से चेहरे पर लगाएं और ज्यादा रगड़ने से बचें। इसे रोजाना दो बार इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं है। अपनी स्किन के हिसाब से इसका इस्तेमाल करें। फेस वॉश लगाने से पहले चेहरे को पानी से हल्का गीला कर लें, ताकि इसे आसानी से लगाया जा सके।

पढ़ें :- योगी सरकार में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह स्वाइन फ्लू की चपेट में आए, जांच रिपोर्ट H1N1 पॉजिटिव आई
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...