1. हिन्दी समाचार
  2. जीवन मंत्रा
  3. नकली मेकअप के बढ़ते जाल का जानिए क्या है पूरा सच? स्वास्थ्य विशेषज्ञों की गंभीर चेतावनी 

नकली मेकअप के बढ़ते जाल का जानिए क्या है पूरा सच? स्वास्थ्य विशेषज्ञों की गंभीर चेतावनी 

अगर आप भी ब्यूटी प्रोडक्ट्स (Beauty Products) में भारी छूट देखकर बिना सोचे-समझे खरीदारी कर लेते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। इन दिनों बाजार और ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स (Online Shopping Sites) पर नामी ब्रांड्स के नाम पर नकली कॉस्मेटिक्स (Counterfeit cosmetics) का कारोबार तेजी से फल-फूल रहा है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। अगर आप भी ब्यूटी प्रोडक्ट्स (Beauty Products) में भारी छूट देखकर बिना सोचे-समझे खरीदारी कर लेते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। इन दिनों बाजार और ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स (Online Shopping Sites) पर नामी ब्रांड्स के नाम पर नकली कॉस्मेटिक्स (Counterfeit cosmetics) का कारोबार तेजी से फल-फूल रहा है। थोड़े से पैसे बचाने के चक्कर में खरीदे गए ये जाली प्रोडक्ट्स न सिर्फ आपकी त्वचा की रंगत बिगाड़ सकते हैं, बल्कि सेहत के लिए भी जानलेवा साबित हो रहे हैं।

पढ़ें :- 'वर्क-लाइफ बैलेंस' कोई विकल्प नहीं, बल्कि बन चुका है स्वस्थ जीवन की प्राथमिक आवश्यकता

हाल ही में हुई छापेमारी और रिपोर्ट्स से खुलासा हुआ है कि लोकल फैक्ट्रियों में घटिया रसायनों का इस्तेमाल करके लिपस्टिक, फाउंडेशन, काजल और मस्कारा की हूबहू कॉपी तैयार की जा रही है। इनकी पैकिंग और लोगो इतने असली दिखते हैं कि एक आम ग्राहक के लिए फर्क पहचानना मुश्किल हो जाता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों (Health Experts) की कड़ी चेतावनी

त्वचा रोग विशेषज्ञों (Dermatologists) और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने इन नकली कॉस्मेटिक्स के इस्तेमाल पर गहरा संकट जताया है। डॉक्टरों के अनुसार, यह सिर्फ एक कॉस्मेटिक समस्या नहीं बल्कि एक गंभीर मेडिकल इमरजेंसी बन सकती है।

त्वचा और शरीर पर पड़ने वाले मुख्य दुष्प्रभाव

एलर्जी और केमिकल बर्न

घटिया रसायनों के सीधे संपर्क में आने से चेहरे पर रेडनेस, खुजली, मुंहासे और गहरे काले धब्बे पड़ जाते हैं।

हार्मोनल असंतुलन

कैंसर विशेषज्ञों के अनुसार, इन प्रोडक्ट्स में मिले एंडोक्राइन डिसरप्टर्स शरीर के हार्मोन्स को बिगाड़ देते हैं, जिससे PCOD जैसी दिक्कतें बढ़ सकती हैं।

त्वचा के कैंसर का खतरा

लंबे समय तक कार्सिनोजेनिक (कैंसर पैदा करने वाले) केमिकल्स का इस्तेमाल स्किन कैंसर का कारण बन सकता है।

बचाव के लिए डॉक्टरों के सुझाव

ऑथराइज्ड सेलर से खरीदें: मेकअप हमेशा ब्रांड के आधिकारिक स्टोर या वेरिफाइड प्लेटफॉर्म से ही खरीदें।

अत्यधिक डिस्काउंट से बचें

यदि कोई प्रीमियम प्रोडक्ट 70-80% छूट पर मिल रहा है, तो उसके नकली होने की संभावना सबसे ज्यादा है।

लक्षण दिखने पर तुरंत कदम 

किसी भी प्रोडक्ट से जलन या खुजली महसूस होते ही उसे तुरंत ठंडे पानी से धोएं और डर्मेटोलॉजिस्ट से संपर्क करें।

रिपोर्ट : दीपांजली मिश्रा

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...